अमेरिका और यूरोप के बाद अफ्रीका में भी भारत ने बिछाया 'निर्यात का जाल', पड़ोसी चीन को दे रहा कड़ी टक्कर!
भारत अब अमेरिका और यूरोप के बजाय अफ्रीका और आसियान देशों में अपना निर्यात तेजी से बढ़ा रहा है। अफ्रीका ...और पढ़ें

भारत का निर्यात अफ्रीका और आसियान देशों में बढ़ा।
HighLights
भारत का निर्यात अफ्रीका और आसियान देशों में बढ़ा।
अफ्रीका में चीन के प्रभुत्व को भारत दे रहा टक्कर।
दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, मिस्र में निर्यात में भारी वृद्धि।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दस साल पहले तक वस्तु निर्यात के लिए मुख्य रूप से अमेरिका और यूरोप पर निर्भर भारत तेजी से अफ्रीका और आसियान (एसोसिएशन आफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस) देशों में अपना निर्यात बढ़ा रहा है।
अफ्रीका एक ऐसा बाजार है जहां अब तक चीन का आधिपत्य है और अब भारतीय वस्तुओं की मांग भी इन देशों में तेजी से बढ़ रही है। चीन अफ्रीका के 53 देशों में सालाना 225 अरब डॉलर का निर्यात करता है। चीन से सबसे अधिक माल खरीदने वाले देशों में दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और मिस्र हैं। इन देशों नें भारत का निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है।
पहली छमाही में कितना रहा भारत का निर्यात
चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले छह महीनों में दक्षिण अफ्रीका के निर्यात में पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही के मुकाबले 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
नाइजीरिया में 19.6 प्रतिशत तो मिस्र में 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही। भारत के कुल निर्यात में दक्षिण अफ्रीका की हिस्सेदारी 2.2 प्रतिशत पहुंच चुकी है।
इन तीन देशों के अलावा भारत अफ्रीका के कीनिया, तंजानिया व कई अन्य देशों में निर्यात कर रहा है। चीन की तरह भारत भी इन देशों में इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं से लेकर ऑटोमोबाइल तक की बिक्री कर रहा है।
अफ्रीका के कई देशों की विकास दर चार प्रतिशत के आसपास चल रही है और यहां उपभोक्ता वस्तुओं की मांग लगातार बढ़ रही है। निर्यातकों ने बताया कि पहले अफ्रीकी देशों में माल भेजने और वहां से भुगतान होने को लेकर कई आशंकाएं रहती थीं। इसलिए भी वे निर्यात नहीं कर रहे थे।
सरकार की नीतिगत सुधारों की वजह से अब उन्हें अफ्रीका में माल भेजने में कोई परेशानी नहीं है और अब वे चीन के माल से अफ्रीका के बाजार में मुकाबला कर रहे हैं।
आसियान देशों के निर्यात में 56 प्रतिशत का इजाफा
आसियान देशों के निर्यात में 56 प्रतिशत का इजाफा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में अफ्रीकी देशों में होने वाले भारतीय निर्यात में 47 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस साल अप्रैल-अगस्त में भारत ने अफ्रीका के देशों में 26.19 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह निर्यात 17.83 अरब डॉलर का था।
चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में आसियान देशों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 56 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यही वजह है कि यूरोपीय यूनियन को होने वाले निर्यात में मात्र चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय निर्यात में दहाई अंक में इजाफा हो रहा है।
