विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hurricane Ian: समुद्री चक्रवात इयान का कहर; फ्लोरिडा के तट पर डूबी नाव, 20 लापता लोगों की तलाश जारी

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 29 Sep 2022 05:23 AM (IST)

समुद्री चक्रवात इयान के चलते फ्लोरिडा के तट पर एक नाव डूब जाने की खबर सामने आई है। बताया जा ...और पढ़ें

फ्लोरिडा के तट पर डूबी नाव 20 लोग लापता
फ्लोरिडा के तट पर डूबी नाव 20 लोग लापता

फ्लोरिडा, रायटर: समुद्री चक्रवात इयान के चलते फ्लोरिडा के तट पर एक नाव डूब जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह नाव क्यूबा के प्रवासियों की थी, हादसे में करीब 20 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। अमेरिकी तटरक्षक बलों ने हादसे में लापता हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

तटरक्षक बलों ने शुरू की लापता लोगों की तलाश

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक तटरक्षक बलों ने 23 लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जिन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चीफ पैट्रोल ऑफिसर वाल्टर स्लोसार ने कहा कि समुद्री चक्रवात के कारण नाव डूबने के बाद क्यूबा के चार प्रवासी तैरकर किनारे पर आ गए थे। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चक्रवात के कारण बनी बाढ़ की स्थिति

अमेरिका में अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक, इयान ने बुधवार को दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में बाढ़ ला दी। स्थिति यह है कि सड़कों और इमारतों में पानी भर गया है, इलाके के करीब 10 लाख से ज्यादा घरों में बिजली की आपूर्ती बाधित हुई है। वहीं जलभराव के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। कोस्टल शेरिफ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें घरों में फंसे लोगों के बड़ी तादाद में फोन आ रहे है।

इयान वर्ग 4 के चक्रवात में बदला

समुद्री तूफान इयान अब वर्ग 4 के चक्रवात में बदल चुका है, 241 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल रही हैं। बुधवार को इसी रफ्तार में तूफान ने फ्लोरिडा के तट पर दस्तक दी। जिसके चलते पूरे इलाके में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही बड़ी तादाद में लोग अपने घरों में कैद हैं। इससे पहले तूफान में क्यूबा में तबाही मचाई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही देश का बिजली ग्रिड पूरी तरह से तबाह हो गया था। तुफान के दस्तक देने से पहले करीब 25 लाख लोगों को दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा को खाली करने का आदेश दिया गया था। लेकिन कानून के मुताबिक किसी को भी इलाका छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।