विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Times Up: यौन शोषण के खिलाफ हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शुरू किया अभियान

By Pratibha KumariEdited By:
Published: Wed, 03 Jan 2018 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2018 11:34 AM (IST)

इस अभियान का रीसी विदरस्पून, निकोल किडमैन, मार्गोट रॉबी, जेनिफर एनिस्टन, एशले जुड, अमेरिका फेरेरा, नैटली पोर्टमैन जैसी हस्तियों ने समर्थन किया है।

Times Up: यौन शोषण के खिलाफ हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शुरू किया अभियान
Times Up: यौन शोषण के खिलाफ हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शुरू किया अभियान

लॉस एंजेलिस, एजेंसी। हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद संस्थागत यौन प्रताड़ना के खिलाफ संघर्ष के लिए अभियान शुरू किया है। यह कदम खासतौर से निर्माता हार्वे वीनस्टीन के कथित यौन दुराचार के मामलों के बाद उठाया गया है। इस नए अभियान का नाम 'टाइम्स अप' है।

हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी शामिल

इस अभियान का रीसी विदरस्पून, निकोल किडमैन, मार्गोट रॉबी, जेनिफर एनिस्टन, एशले जुड, अमेरिका फेरेरा, नैटली पोर्टमैन, एम्मा स्टोन और केरी वाशिंगटन जैसे बड़े नामों सहित 300 से अधिक महिलाएं समर्थन कर रही हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने औपचारिक रूप से इस अभियान की घोषणा की है।

कानूनी सहायता के लिए बनेगा कोष

इस अभियान के लिए फिल्म उद्योग से जुड़ीं सैकड़ों महिलाओं ने एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत विभिन्न उद्योगों से ताल्लुक रखने वाले पीडि़तों की कानूनी सहायता के लिए एक कोष बनाया जाएगा, जिसमें करीब 1.3 करो़ड़ डॉलर की राशि होगी।

कानून बनाने की की जाएगी वकालत

इस अभियान के तहत कार्यस्थल पर यौन उत्पी़ड़न से निपटने क लिए कानून बनाने की भी वकालत की जाएगी। उक्त कोष के लिए केटी मैकग्रेथ, जेजे अब्राम, जेनिफर एनिस्टन, मेरिल स्ट्रीप, केट कैपशॉ और स्टीफन स्पीलबर्ग की संस्था वंडरकाइंडर फाऊंडेशन ने धन दिया है। इस अभियान के तहत शामिल होने वाली अभिनेत्रियों को आगामी गोल्डन ग्लोब अवार्डस के दिन काले कपड़ों में आना होगा।

यह भी पढ़ें: एच-1बी वीजा में सख्ती से हजारों भारतीयों को छोड़ना पड़ सकता है अमेरिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।