विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US अदालत में चीनी कंपनी Huawei को झटका, ट्रेड सीक्रेट्स चोरी व बैंक फ्रॉड के 10 मामलों में ठहराया गया दोषी

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:21 PM (GMT+05:30)

न्यूयार्क की एक जूरी ने चीनी कंपनी हुवावे को अमेरिकी आपराधिक मामले में दोषी ठहराया है। कंपनी पर ईरान में कारोबार को लेकर बैंकों को धोखा देने और अमेरिकी व्यापार रहस्य चुराने का आरोप था।

अमेरिका में चीनी कंपनी पर कार्रवाई (File Photo)

अमेरिका में चीनी कंपनी पर कार्रवाई (File Photo)

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। न्यूयार्क में एक जूरी ने मंगलवार को चीनी दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी हुवावे को एक बड़े अमेरिकी आपराधिक मामले में दोषी ठहराया। कंपनी पर आरोप था कि उसने ईरान में अपने कारोबार के बारे में बैंकों को धोखा दिया और अमेरिकी कंपनियों के व्यापार रहस्य (ट्रेड सीक्रेट्स) चुराए।

यह फैसला एक ऐसे आपराधिक मामले में आया है, जिसकी शुरुआत 2018 में हुई थी। इसके अगले ही साल, अमेरिकी सरकार ने हुवावे को एक ट्रेड ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था, जिससे अमेरिकी तकनीक तक उसकी पहुंच सीमित हो गई।

ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि अमेरिका को चिंता थी कि हुवावे से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ब्रुकलिन की संघीय अदालत की जूरी ने हुवावे को कुल 12 आपराधिक आरोपों में से 10 में दोषी पाया।

इनमें बैंक धोखाधड़ी, वायर फ्राड, प्रतिबंधों का उल्लंघन और व्यापार रहस्य चुराने की साजिश रचना शामिल है। हालांकि, जूरी ने हुवावे को न्याय में बाधा डालने की साजिश और रैकेटेयरिंग (आपराधिक गिरोह की तरह काम करने) के आरोपों से बरी कर दिया।

यह मुकदमा दो महीने से अधिक समय तक चला, जिसमें अभियोजन पक्ष ने 60 से अधिक गवाहों को पेश किया, जबकि बचाव पक्ष ने 15 गवाहों को बुलाया। 14 सितंबर, 2027 को जब अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज ऐन डोनेली सजा सुनाएंगी, तब यह स्पष्ट होगा कि हुवावे को किस तरह की सजा या जुर्माना भुगतना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।