विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनसन हुआंग के जाने से स्टार्टअप जगत में फंडिंग को लेकर चिंता, कई निवेश सौदे भी अधर में लटके

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:32 AM (GMT+05:30)

एनविडिया के सह-संस्थापक और सीईओ के रूप में उन्होंने सिर्फ एआइ चिप का कारोबार नहीं बढ़ाया, बल्कि छोटे स्टार्टअप को ...और पढ़ें

जेनसन हुआंग के जाने से स्टार्टअप जगत में फंडिंग को लेकर चिंता

जेनसन हुआंग के जाने से स्टार्टअप जगत में फंडिंग को लेकर चिंता

HighLights

  1. एआई के सबसे बड़े समर्थक और निवेशक के जाने से छोटी कंपनियों के सामने बढ़ सकती हैं मुश्किलें

  2. चिप से लेकर क्लाउड कंप्यूटिंग तक मदद देता था एनविडिया, कई निवेश सौदे भी अधर में

न्यूयॉर्क टाइम्स, सैन फ्रांसिस्को। जेनसन हुआंग के लिए सिलिकान वैली के स्टार्टअप कार्यक्रमों में जाना, संस्थापकों से मिलना और नई कंपनियों को आगे बढ़ने में मदद करना कोई नई बात नहीं थी।

एनविडिया के सह-संस्थापक और सीईओ के रूप में उन्होंने सिर्फ एआइ चिप का कारोबार नहीं बढ़ाया, बल्कि छोटे स्टार्टअप को भी बड़ी टेक कंपनियों से मुकाबला करने लायक बनाने की कोशिश की।

अब उनके अचानक इस्तीफे ने पूरे स्टार्टअप जगत में चिंता बढ़ा दी है। हुआंग की अहमियत सिर्फ उनके पद तक सीमित नहीं थी। एनविडिया स्टार्टअप को एआइ चिप, कंप्यूटिंग क्षमता और निवेश उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाती रही है। कंपनी के कार्यक्रमों के जरिये हजारों नई कंपनियों को तकनीकी मार्गदर्शन और संसाधनों तक पहुंच मिली।

ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों में भी एनविडिया की हिस्सेदारी है।थियोरी वेंचर्स के निवेशक टोमाश तुंगुज ने इस स्थिति की तुलना अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख के अचानक पद छोड़ने से की।

उनके मुताबिक, एनविडिया एआइ उद्योग का केंद्रीय बैंक बन चुकी है। हुआंग के जाने से सबसे ज्यादा चिंता उन छोटी कंपनियों को है, जिनके पास अमेजन, गूगल, मेटा और माइक्रोसाफ्ट जैसी कंपनियों के बराबर संसाधन नहीं हैं। उन्हें अब चिप और क्लाउड कंप्यूटिंग हासिल करने में मुश्किल हो सकती है।

एनविडिया के कुछ प्रस्तावित निवेश सौदों पर भी अनिश्चितता के बादल हैं।निवेशकों को पहले से ही एआइ बाजार में संभावित बुलबुले और भारी निवेश की स्थिरता को लेकर चिंता है।

ऐसे में हुआंग का जाना इस अनिश्चितता को और बढ़ा सकता है। उनका जाना सिर्फ एक कंपनी के नेतृत्व में बदलाव नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क के लिए चुनौती है, जिसे उन्होंने अपनी पूंजी, तकनीक और प्रभाव से खड़ा करने में मदद की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।