विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनसन हुआंग को क्लीन चिट, आखिर ट्रंप प्रशासन ने कैसे तय किया कि एनवीडिया प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:35 AM (IST)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को कहा कि प्रशासन ने एनवीडिया के निदेशक मंडल को हुआंग की वापसी से पहले आश्वासन दिया था कि वह जांच के दायरे में नहीं हैं। 

ट्रंप प्रशासन ने कैसे तय किया कि एनवीडिया प्रमुख जेनसन हुआंग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं

ट्रंप प्रशासन ने कैसे तय किया कि एनवीडिया प्रमुख जेनसन हुआंग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं

HighLights

  1. न्याय विभाग ने नहीं की थी जेनसन हुआंग के खिलाफ औपचारिक जांच

  2. चीन को चिप तस्करी के आरोपों में कंपनी के ग्राहकों की जांच जारी

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन ने एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं माना है। हालांकि, इस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने उनके खिलाफ कोई औपचारिक जांच नहीं की थी। यह जानकारी मामले से जुड़े लोगों ने दी है।

वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को कहा कि प्रशासन ने एनवीडिया के निदेशक मंडल को हुआंग की वापसी से पहले आश्वासन दिया था कि वह जांच के दायरे में नहीं हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एनवीडिया अमेरिकी निर्यात नियंत्रण नियमों का पालन करेगी।सूत्रों के अनुसार, अटार्नी जनरल टाड ब्लांश ने एनवीडिया के दो ग्राहकों सुपर माइक्रो कंप्यूटर और मेगास्पीड इंटरनेशनल के खिलाफ चल रही जांच के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि हुआंग द्वारा किसी कानून के उल्लंघन का प्रमाण नहीं मिला है।

इन कंपनियों पर चीन को उन्नत सेमीकंडक्टर चिप्स की तस्करी का संदेह है। जांच में ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला कि हुआंग चीन के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे या उन्होंने जानबूझकर संवेदनशील तकनीक चीन को उपलब्ध कराई।

एनवीडिया इन जांचों का लक्ष्य नहीं थी और उसने दस्तावेज तथा अन्य जानकारियां उपलब्ध कराकर सहयोग किया। हालांकि, हुआंग की वापसी को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आरोपों की पूरी जांच के बिना उन्हें दोबारा जिम्मेदारी देना जल्दबाजी है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग के बारे में जानकारी जुटाई थी, जिनके चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का आरोप है।

एफबीआइ ने एनवीडिया के अधिकारियों को चीनी जासूसी गतिविधियों से जुड़े कम से कम दो सुरक्षा संबंधी परामर्श भी दिए थे।

एनवीडिया सीईओ की जासूसी के लिए चीन ने नहीं दिए थे निर्देश

अमेरिकी अधिकारियों को ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिनसे यह साबित हो कि चीन सरकार ने टेक्नोलाजी कंपनी की कार्यकारी अधिकारी एलिस हुआंग को एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की जासूसी करने का निर्देश दिया था।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बुधवार को गोपनीय ब्रीफिंग से परिचित लोगों के हवाले से यह जानकारी दी। यह ब्रीफिंग ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में जेनसन हुआंग की एनवीडिया के सीईओ पद पर वापसी का रास्ता साफ किया था। ट्रंप ने कंपनी को आश्वस्त किया था कि हुआंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

विवाद की शुरुआत एलिस हुआंग के कथित चीनी खुफिया संबंधों और जेनसन हुआंग के साथ उनके रिश्तों को लेकर हुई थी। आशंका जताई गई थी कि इन संबंधों का चीन को एनवीडिया के चिप्स की कथित अवैध आपूर्ति से कोई संबंध हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।