विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैन मिगुएल आइलैंड: 6 हजार भेड़ों की चराई से उजड़ा पूरा द्वीप, 1850 से 1966 तक की उथल-पुथल की कहानी

Published: Fri, 28 Aug 2026 04:33 PM (IST)

सैन मिगुएल आइलैंड, जो कभी हजारों भेड़ों का ठिकाना था, 1850 से 1966 तक अत्यधिक चराई के कारण पर्यावरण विनाश का शिकार हुआ।

अनियंत्रित पशुपालन ने सैन मिगुएल बना दिया वीरान

 अनियंत्रित पशुपालन ने सैन मिगुएल बना दिया वीरान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। प्रशांत महासागर से घिरा और तेज हवाओं से परेशान सैन मिगुएल आइलैंड, जो आज कैलिफ़ोर्निया के चैनल आइलैंड्स नेशनल पार्क का हिस्सा है, कभी हजारों भेड़ों और पशुपालक परिवारों का ठिकाना हुआ करता था।

1850 में कैलिफोर्निया के पायनियर जॉर्ज निडेवर ने यहां भेड़ों, मवेशियों, सूअरों और घोड़ों के साथ पशुपालन की शुरुआत की।

एक दशक के भीतर भेड़ों की संख्या बढ़कर 6,000 हो गई। लेकिन आइलैंड का नाजुक माहौल हमेशा इतनी ज़्यादा चराई को बर्दाश्त नहीं कर सकता था।

1863-1864 के भीषण सूखे और बिना रोक-टोक चराई के कारण आइलैंड के पेड़-पौधे नष्ट हो गए, जिससे बड़े पैमाने पर मिट्टी का कटाव हुआ और द्विप के कुछ हिस्से में रेत उड़ने लगी।

पशुपालन का संगठित उद्योग बना

समय के साथ यह पशुपालन एक संगठित उद्योग बन गया। मिल्स भाइयों और विलियम जी. वाटर्स जैसे निवासियों ने यहां खेतों, वर्कशॉप और एक विशाल रैंच हाउस का निर्माण किया।

तेज हवाओं को झेलने के लिए 1906 के आसपास बनाया गया यह रैंच हाउस मुख्य रूप से जहाजों के मलबे से मिली लकड़ी और सामानों से तैयार किया गया था।

बाद में, हर्बर्ट और एलिजाबेथ लेस्टर अपने परिवार के साथ यहां रहने आए, जिनकी इस अलग-थलग और रोमांचक जीवनशैली ने पूरे देश का ध्यान खींचा। लेकिन मेनलैंड से सामान लाने की मुश्किलों और खराब मौसम के बीच 1942 में हर्बर्ट की मौत के बाद लेस्टर परिवार यहां से चला गया।

अमेरिकी नेवी ने किया कब्जा, दौर का हुआ अंत

बीसवीं सदी के मध्य तक पर्यावरण को हुए नुकसान को नजरअंदाज करना असंभव हो गया। अमरीकी नेवी ने सैन्य उद्देश्यों के लिए आइलैंड पर कब्ज़ा कर लिया और भेड़ों को हटाने के आदेश दिए।

1948 से लेकर 1966 के बीच कई अभियानों के जरिए बची हुई जंगली भेड़ों को खत्म किया गया। आखिरकार नेशनल पार्क सर्विस और नेवी के एक संयुक्त ऑपरेशन में बची हुई आखिरी 148 भेड़ों को हटाकर एक सदी से चले आ रहे चराई के दौर का अंत किया गया।

सबकुछ जलकर हुआ खाक

दशकों तक वीरान पड़ा ऐतिहासिक रैंच हाउस 1967 में नेवी ऑपरेशन के दौरान लगी एक आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आज वहां केवल नींव के टुकड़े, एक गिरी हुई चिमनी, जंग लगा मलबा और एक अंजीर का पेड़ ही बचा है।

सैन मिगुएल का यह उजड़ा हुआ मंजर आज भी इस बात की गवाही देता है कि इंसानी गतिविधियों और अनियंत्रित पशुपालन ने कैसे एक पूरे प्राकृतिक द्वीप के पर्यावरण को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।