मिडटर्म चुनाव में हार के बाद हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने देंगे इस्तीफा, हाकीम जेफ्रीज बन सकते हैं पहले अश्वेत स्पीकर
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर माइक जॉनसन ने पद ...और पढ़ें

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने देंगे इस्तीफा
HighLights
54 वर्षीय जॉनसन अक्टूबर 2023 से हाउस के स्पीकर थे
हाकीम जेफ्रीज स्पीकर पद के लिए आगे बढ़ गए हैं
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर माइक जॉनसन ने पद छोड़ने का फैसला किया है। उनके प्रवक्ता ने एएफपी को इसकी पुष्टि की।
54 वर्षीय जॉनसन अक्टूबर 2023 से हाउस के स्पीकर थे। उन्होंने बुधवार सुबह अपने स्टाफ को इस फैसले की जानकारी दी। डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। अब स्टीव स्कालीस और जिम जॉर्डन के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति ट्रंप ने जॉनसन की तारीफ की और कहा कि वे उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया में दखल नहीं देंगे।
इस बीच डेमोक्रेटिक लीडर हाकीम जेफ्रीज स्पीकर पद के लिए आगे बढ़ गए हैं। 56 वर्षीय न्यूयॉर्क सांसद जनवरी में नए कांग्रेस सत्र की शुरुआत के साथ अमेरिकी इतिहास के पहले अश्वेत हाउस स्पीकर बन सकते हैं। वे पिछले चार साल से हाउस डेमोक्रेट्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
जेफ्रीज ने सहयोगियों को पत्र लिखकर किफायती जीवन, जवाबदेही और अमेरिकी मूल्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हाउस अब ट्रंप प्रशासन की कठपुतली की तरह काम नहीं करेगा। हम बदमाशों को जवाबदेह ठहराएंगे। वे स्वास्थ्य सेवा लागत, टैरिफ और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर कार्रवाई का वादा कर चुके हैं।
ब्रुकलिन में जन्मे जेफ्रीज का परिवार मध्यवर्गीय पृष्ठभूमि का है। वे कॉरपोरेट वकील रह चुके हैं और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में भी काम किया है। 2012 से वे कांग्रेस सदस्य हैं। उनकी जीत अमेरिकी कांग्रेस के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।