विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 साल बाद बदलेगा H-1B वीजा नियम? वेतन सीमा बढ़ाकर 1.40 लाख डॉलर करने का प्रस्ताव

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM (IST)

ओहियो के सीनेटर जान हस्टेड ने एच-1बी वीजा वेतन सीमा 60 हजार डॉलर से बढ़ाकर 1.40 लाख डॉलर करने का विधेयक पेश किया है।

सीनेटर जान हस्टेड ने एच-1बी वेतन सीमा बढ़ाने का विधेयक पेश किया

सीनेटर जान हस्टेड ने एच-1बी वेतन सीमा बढ़ाने का विधेयक पेश किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ओहियो के रिपब्लिकन सीनेटर जान हस्टेड ने एच-1बी वेतन सीमा को 60 हजार डॉलर से बढ़ाकर लगभग 1.40 लाख अमेरिकी डॉलर करने का विधेयक पेश किया है।

उनका कहना है कि वर्तमान वेतन स्तर पुराना हो चुका है और कुछ कंपनियों को अमेरिकी कामगारों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों से बचने का मौका देता है।

'प्रोटेक्टिंग अमेरिकन वर्कर्स थ्रू एच-1बी माडर्नाइजेशन एक्ट' नामक इस विधेयक में निश्चित 60 हजार डॉलर की सीमा को सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के राष्ट्रीय औसत वेतन सूचकांक से जोड़ने का प्रस्ताव है।

यह बदलाव एच-1बी पर निर्भर नियोक्ताओं पर लागू होगा यानी ऐसी कंपनियाा जिनके वर्कफोर्स में एच-1बी वर्करों की हिस्सेदारी एक तय सीमा से ज्यादा है। वर्तमान कानून के तहत, ऐसे नियोक्ताओं को पहले अमेरिकी श्रमिकों को नियुक्त करने का प्रयास करना होता है।

60,000 डॉलर का स्तर 1998 में स्थापित किया गया था और इसे महंगाई के अनुसार समायोजित नहीं किया गया है। हस्टेड के अनुसार, यदि इसे वर्तमान दौर के हिसाब से लागू किया जाए तो एच-1बी वेतन सीमा लगभग 1.40 लाख डॉलर होगी।

यह विधेयक अमेरिकी श्रमिकों की प्राथमिकता को सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। कुल मिलाकर इस प्रस्ताव का मकसद अमेरिकी टेक कंपनियों द्वारा कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को रखकर अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को प्रभावित करने वाले कथित रूप से पुराने और ढीले नियमों को बंद करना है।

उधर, एक अन्य अमेरिकी सांसद ने ट्रंप प्रशासन से अटलांटा महानगरीय क्षेत्र में संदिग्ध एच-1बी वीजा धोखाधड़ी और दुरुपयोग की जांच करने की मांग की है।

जार्जिया के रिपब्लिकन सांसद रिच मैककार्मिक ने आरोप लगाया कि कुछ नियोक्ता इस प्रोग्राम का दुरुपयोग कर सस्ते श्रमिकों को हासिल करते हैं और विदेशी श्रमिकों का शोषण करते हैं। मैककार्मिक ने इस संबंध में उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, श्रम मंत्री कीथ सांडरलिंग को पत्र लिखा है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)