विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन में UN मिशन की अगुआई करेंगे भारत के अभिजीत, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

By Manish PandeyEdited By:
Published: Fri, 13 Sep 2019 05:21 PM (IST)

यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारत के अभिजीत गुहा को यमन के हुदैदा शहर में यूएन मिशन का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

यमन में UN मिशन की अगुआई करेंगे भारत के अभिजीत, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
यमन में UN मिशन की अगुआई करेंगे भारत के अभिजीत, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

वाशिंगटन, एएनआइ। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को यमन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अभिजीत को यमन के हुदैदा शहर में यूएन मिशन का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

अभिजीत हुदैदा समझौते को सहायता देने वाले यूएन मिशन (यूएनएमएचए) की अगुआई करने के साथ ही रिडिप्लायमेंट कोआर्डिनेशन कमेटी (आरसीसी) का अध्यक्ष पद भी संभालेंगे। वह डेनमार्क के लेफ्टिनेंट जनरल माइकल लॉलेसगार्ड की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल 31 जनवरी से 31 जुलाई तक यह जिम्मेदारी संभाली थी।

अभिजीत के पास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेना का 39 साल का लंबा अनुभव है। वह 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियान विभाग में उप सैन्य सलाहकार और सैन्य सलाहकार रह चुके हैं। वह कंबोडिया में भी संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अफ्रीका और पश्चिम एशिया में संयुक्त राष्ट्र की कई जांच की अगुआई भी की है। अभिजीत 2013 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।