सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर AI से अश्लील तस्वीरें बनाने का आरोप, मस्क की कंपनी पर अमेरिका में मुकदमा
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के AI चैटबॉट 'Grok' पर अमेरिका में मुकदमा दायर किया गया है। वर्जीनिया और ओरेगन राज्यों ने आरोप लगाया है कि Grok अश्लील और बाल यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरें बनाने की छूट दे रहा है, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है।
-1795503995028_m.webp)
मस्क की कंपनी पर अमेरिका में मुकदमा (एलन मस्क फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
Grok AI पर अश्लील तस्वीरें बनाने के आरोप में मुकदमा।
वर्जीनिया और ओरेगन राज्यों ने SpaceX पर गंभीर आरोप लगाए।
कंपनी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मुनाफा कमाया: आरोप।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अब अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट 'Grok' के जरिए अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की छूट देने के मामले में एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिका के दो राज्यों वर्जीनिया और ओरेगन ने गंभीर आरोप लगाते हुए मस्क की कंपनी पर मुकदमा दायर किया है।
अमेरिकी राज्य वर्जीनिया और ओरेगन ने मस्क की कंपनियों पर मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुनाफे और यूजर्स बढ़ाने के चक्कर में करोड़ों लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया।
क्या है आरोप?
आरोप है कि ग्रोक एआई के जरिए बच्चों की अश्लील और यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरें बनाई जा रही हैं। मोक्रेटिक अटॉर्नी जनरलों का कहना है कि मस्क के AI चैटबॉट 'Grok' को लॉन्च करते समय जानबूझकर सुरक्षा मानकों (सेफगार्ड्स) की अनदेखी की गई, जिससे प्लेटफॉर्म पर गैर-सहमति वाली अश्लील तस्वीरें और बाल यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरें बनाई जा रही हैं।
इसके अलावा, लोगों की तस्वीरों का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने में किया जा रहा है। मुकदमे में कहा गया है कि 'ग्रोक' (Grok) को बनाने के दौरान लिए गए फैसलों के कारण, इन कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री और बिना सहमति के बनाई गई अन्य अंतरंग तस्वीरें बड़ी संख्या में फैल गईं।
सुरक्षा की जगह बिजनेस पर किया फोकस
वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने राज्य की ओर से दायर मुकदमे में कहा कि कंपनियों ने लाखों लोगों की सुरक्षा के बजाय अपने बिजनेस मॉडल को ज्यादा अहमियत दी।
जोन्स ने मुकदमे में कहा, 'अपने पिछड़ रहे प्रोडक्ट 'ग्रोक' को लाखों नए यूजर्स तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने इंडस्ट्री के मानक सुरक्षा उपायों (सेफगार्ड्स) को हटा दिया और एक 'स्पाइसी मोड' का प्रचार किया, जिसे खास तौर पर अश्लीलता परोसने के लिए तैयार किया गया था।'
उन्होंने आगे कहा, 'इन कंपनियों के लिए कमजोर सुरक्षा उपाय कोई चूक नहीं, बल्कि एक खास फीचर थे।' ओरेगन ने भी सोमवार को इसी तरह का मुकदमा दायर किया।
SpaceX ने क्या कहा?
वहीं, SpaceX की AI इकाई 'स्पेसएक्स सुपर इंटेलिजेंस' (SpaceXSI) ने कहा कि नाबालिगों से जुड़ी यौन सामग्री, चाहे वह असली हो या AI से तैयार की गई हो, बेहद घिनौनी है।
कंपनी के मुताबिक, जब कुछ शरारती तत्वों ने ग्रोक के इमेज और वीडियो जेनरेशन टूल का दुरुपयोग शुरू किया, तो सुरक्षा मानकों को सख्त करने के लिए तुरंत कदम उठाए गए।
मलेशिया और इंडोनेशिया में प्रतिबंध लगाने की घोषणा
मलेशिया और इंडोनेशिया - ने ग्रोक पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसके जवाब में, ग्रोक ने उन उपयोगकर्ताओं को तस्वीरें बनाने या एडिट करने से रोक दिया जो इसके लिए भुगतान नहीं कर रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।