Move to Jagran APP

Global COVID-19 tally: संक्रमण का प्रकोप... दुनिया में संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 80 लाख के पार

Global COVID-19 tally दुनिया में अब तक 3 करोड़ 80 लाख 33 हजार 2 सौ 87 है । दुनिया के तमाम देशों में संक्रमण से स्वस्थ हो चुके मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 63 लाख 88 हजार 6 सौ 33 है।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 08:45 AM (IST)
Global COVID-19 tally: संक्रमण का प्रकोप... दुनिया में संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 80  लाख के पार
3 करोड़ 80 लाख के पार दुनिया भर में संक्रमितों का आंकड़ा

वाशिंगटन, एएनआइ। वैश्विक कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 80 लाख के पार पहुंच गया है। यह अपडेट जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) द्वारा जारी नवीनतम डाटा से मिला है। 

loksabha election banner

कुल मामलों का आंकड़ा अब  3 करोड़ 80 लाख 33 हजार 2 सौ 87 है और मरने वालों की संख्या अब तक 10 लाख 84 हजार 8 सौ 88 हो गई है। दुनिया के तमाम देशों में संक्रमण से स्वस्थ हो चुके मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 63 लाख 88 हजार 6 सौ 33 है। स्वस्थ हो चुके मरीजों में शीर्ष स्थान भारत का है यहां अब तक कुल 62 लाख 27 हजार 2 सौ 95 लोग संक्रमण से बाहर निकल चुके हैं।  

अमेरिका पर महामारी का प्रकोप जारी है। दुनिया भर में कोविड-19 की चपेट में आकर मरने वाले संक्रमित सबसे अधिक यहीं हैं। अब तक यहां कुल संक्रमण के मामले 78 लाख 54 हजार 9 सौ 17 हैं और घातक वायरस की चपेट में आने वाले संक्रमितों की मृत्यु भी सबसे अधिक यहीं हुई है जो  2 लाख 15 हजार 8 सौ 61 है। 

 संक्रमित  देशों की लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर भारत (India) और ब्राजील (Brazil) हैं। भारत में अब तक कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 75 हजार 8 सौ 80 हो गया है और मरने वालों की संख्या 1 लाख 9 हजार 8 सौ 56 हो गई है वहीं ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख 3 हजार 4 सौ 8 है और अब तक 1  लाख 50 हजार 6 सौ 89 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

संक्रमण के मामले में दुनिया के तमाम देशों में रूस (Russia) चौथे नंबर पर है। यहां अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख 18 हजार 7 सौ 83 हो चुकी है मरने वालों की बात करें तो आंकड़ा 22 हजार 8 सौ 34 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने 11 मार्च को कोविड-19 (COVID-19)  को महामारी घोषित कर दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.