Move to Jagran APP

AIDS के उपचार में मील का पत्थर साबित होगी यह डिवाइस, एक साल तक रहेंगे संक्रमण से सुरक्षित

HIV संक्रमण को रोकने के लिए वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। शोधकर्ताओं ने ऐसी डिवाइस बनाई है जो मरीज को पूरे एक साल तक HIV संक्रमण से सुरक्षित रख सकती है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 08:21 PM (IST)
AIDS के उपचार में मील का पत्थर साबित होगी यह डिवाइस, एक साल तक रहेंगे संक्रमण से सुरक्षित

वाशिंगटन, द न्यूयॉर्क टाइम्स। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई साल पहले HIV (Human Immunodeficiency Virus) संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया था। उसके बाद HIV संक्रमण और AIDS की रोकथाम के लिए दुनियाभर में कई अभियान चलाए गए ताकि इसके प्रति लोगों की जागरूकता बढ़े।

loksabha election banner

इसके बाद भी इस महामारी का खतरा टला नहीं है। दुनियाभर के करीब 7.5 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हर साल 17 लाख लोग या तो इस वायरस से संक्रमित होते हैं या HIV पॉजिटिव पाए जाते हैं। इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए इसका सटीक इलाज ढूंढा जाना बहुत जरूरी है।

अब वैज्ञानिकों को इस दिशा में सफलता मिलती दिख रही है। उन्होंने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो मरीज को पूरे एक साल तक HIV संक्रमण से सुरक्षित रख सकती है।

इसे भी पढ़ें: शादी से पहले जरूरी होगा कपल का HIV टेस्ट, सरकार जल्द लाने जा रही है कानून

दरअसल, HIV पॉजिटिव लोगों को सामान्य जीवन जीने के लिए रोजाना दवा की एक खुराक लेनी पड़ती है। एक भी दिन खुराक छूटने से इलाज व्यर्थ हो जाता है। दवा कंपनी 'मर्क' द्वारा बनाई गई नई डिवाइस से इस समस्या का समाधान हो सकता है।

छोटी डिवाइस पर किया गया परीक्षण
AIDS विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉसी ने कहा, 'फिलहाल एक बहुत छोटे समूह पर इस डिवाइस का परीक्षण किया गया था। अगर इसका चिकित्सकीय ट्रायल सफल रहता है तो यह AIDS के उपचार में मील का पत्थर साबित होगा।' यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ता डॉ. रॉबर्ट ग्रांट ने कहा कि इस डिवाइस की खास बात है कि साइड इफेक्ट होने पर इसे शरीर से हटाया भी जा सकता है।

किस तरह काम करती है डिवाइस
यह डिवाइस माचिस की डिब्बी के आकार की रॉड जैसी है। इसे हाथ के ऊपरी हिस्से में त्वचा के नीचे लगाया जाता है। यह डिवाइस समय-समय पर 'इस्लाट्राविर' नामक दवा शरीर में इंजेक्ट करती है। मर्क कंपनी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ रॉय डी बेनेस ने इस दवा को किसी अन्य HIV दवा से दस गुना ज्यादा प्रभावी बताया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.