विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सालभर तक मंगल जैसे माहौल में रहे चार अंतरिक्ष यात्री, अब आए बाहर

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:00 AM (IST)

नासा के चैपिया मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल 378 दिन के मंगल ग्रह जैसे एकांतवास से बाहर आया।

मंगल ग्रह के लिए नासा का नया प्रयोग।

मंगल ग्रह के लिए नासा का नया प्रयोग।

HighLights

  1. नासा के चैपिया मिशन का 378 दिन का एकांतवास समाप्त।

  2. चार सदस्यीय दल मंगल ग्रह जैसे वातावरण में रहा।

  3. भविष्य के मानव मंगल मिशन के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने की तैयारी सिर्फ राकेट और अंतरिक्ष यान तक सीमित नहीं है। इसके लिए यह समझना भी जरूरी है कि अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक अकेले और सीमित जगह में कैसे रहेंगे। इसी चुनौती को परखने के लिए नासा के एक प्रयोग में शामिल चार सदस्यों का दल 378 दिन के एकांतवास के बाद शनिवार को बाहर आया।

सीएचएपीईए (क्रू हेल्थ एंड परफार्मेंस एक्सप्लोरेशन एनालाग) नाम के इस मिशन का आवास ह्यूस्टन स्थित जीनसन अंतरिक्ष केंद्र में बनाया गया था। करीब 1,700 वर्ग फुट के इस आवास में दल 19 अक्टूबर, 2025 को दाखिल हुआ था। इसका निर्माण त्रि-आयामी प्रिंटिंग तकनीक से किया गया था। दल ने वहां मंगल ग्रह जैसी मिट्टी में फसल उगाने और रोजमर्रा के काम करने का अभ्यास किया।

नासा के अधिकारियों से बातचीत में भी जानबूझकर देरी रखी गई। इससे पृथ्वी और मंगल के बीच संदेश पहुंचने में लगने वाले समय का अनुकरण किया गया। मिशन की चिकित्सा अधिकारी एलेन एलिस ने बाहर आने के बाद कहा कि यह साल बेहद कठिन रहा।

उन्होंने बताया कि दल के सदस्य अपनी इच्छा से इस सीमित वातावरण में रह रहे थे।2030 के दशक में मंगल पर मानव मिशन की तैयारीदल में मिशन कमांडर रास एल्डर, विज्ञान अधिकारी मैथ्यू मोंटगोमरी और फ्लाइट इंजीनियर जेम्स स्पाइसर भी शामिल थे।

इस प्रयोग से मिले अनुभव भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और काम करने की क्षमता को समझने में मदद करेंगे। नासा अब तक रोबोटिक रोवर और मंगल की कक्षा में घूमने वाले यानों के जरिये इस ग्रह का अध्ययन करता रहा है।

यह भी पढ़ें: सहारा रेगिस्तान में मिला उल्कापिंड, निकला मंगल ग्रह का 4.1 अरब वर्ष पुराना टुकड़ा

एजेंसी की योजना 2030 के दशक की शुरुआत में मंगल पर मानव मिशन भेजने की है। इससे पहले वह 1972 के बाद पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी भी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।