विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US: डोनाल्ड ट्रंप ने मगशॉट के साथ 'X' पर की वापसी, पोस्ट में क्या लिखा? एलन मस्क का भी सामने आया रिएक्शन

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 25 Aug 2023 09:13 AM (IST)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। ट्रम्प ने एक्स ...और पढ़ें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अकाउंट बहाल होने के बाद पहली बार 'X' पर किया पोस्ट
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अकाउंट बहाल होने के बाद पहली बार 'X' पर किया पोस्ट

HighLights

  1. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अकाउंट बहाल होने के बाद पहली बार 'X' पर किया पोस्ट
  2. ट्रंप ने शेयर किया अपना मगशॉट
  3. एलन मस्क ने भी ट्रम्प के मगशॉट पर दी प्रतिक्रिया

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मगशॉट के साथ पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वापसी की है। पिछले साल अकाउंट बहाल होने के बाद यह उनका पहला पोस्ट है। मगशॉट जॉर्जिया चुनाव परिणाम पलटने के मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद फुल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।

गुरुवार को ट्रंप को किया गया गिरफ्तार

दरअसल, डोनाल्ड ट्रम्प को धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में गुरुवार को फुल्टन काउंटी जेल में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, 20 मिनट के बाद ही दो लाख डॉलर के मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया। उन पर जॉर्जिया में 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के लिए 18 अन्य प्रतिवादियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप है।

जॉर्जिया जेल में ट्रम्प का मगशॉट किया गया। हालांकि, 20 मिनट के बाद ही उन्हें दो लाख अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि ट्रम्प की ऊंचाई छह फुट तीन इंच (1.9 मीटर) और वजन 97 किलोग्राम है। उनके बालों का रंग 'गोरा या स्ट्रॉबेरी' है।

''मैं अमेरिका को बचाने के लिए कभी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा''

ट्रम्प ने एक बयान में कहा,

आज जॉर्जिया के फुल्टन काउंटी में कुख्यात हिंसक जेल में मुझे कोई अपराध नहीं करने के बावजूद गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी लोग जानते हैं कि क्या हो रहा है। जो कुछ हुआ है, वह न्याय और चुनाव हस्तक्षेप का मखौल है। मैं अमेरिका को बचाने के लिए कभी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा।

मगशॉट क्या है?

अमेरिकी कानूनों के मुताबिक, पुलिस द्वारा जेल में लाए गए कैदी के चेहरे की फोटो खींचने को मगशॉट कहते हैं। फुल्टन काउंटी जेल ने भी नियमों के तहत ही ट्रम्प का मगशॉट किया। तस्वीर में, ट्रम्प एक धुंधले भूरे रंग की पृष्ठभूमि के सामने कैमरे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने नीला सूट, सफेद शर्ट और लाल टाई पहनी हुई है। उनका सिर कैमरे की ओर थोड़ा झुका हुआ है। शेरिफ का लोगो उनके दाहिने कंधे के ऊपर डिजिटल रूप से जोड़ा गया है।

एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया

'एक्स' पर ट्रम्प की पोस्ट पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है- नेक्स्ट-लेवल।

ट्रम्प 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से शीर्ष उम्मीदवार हैं। वे पहले ही चार बार आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में इतिहास रच चुके हैं। उन्होंने आज एक और इतिहास रच दिया, जब उन्हें एक बुकिंग फोटो के लिए पोज देना पड़ा, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।