ट्रंप के घर से 11 किमी दूर क्रैश हुआ विमान, हादसे से घंटे भर पहले निकले थे अमेरिकी राष्ट्रपति
दक्षिणी फ्लोरिडा में एक निजी जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। यह ...और पढ़ें

हादसा ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के करीब हुआ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मे डे, मे डे… 'हम ओवरस्पीड की स्थिति में हैं। 20000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहे हैं… हम जमीन से टकराने वाले हैं। हे ईश्वर, अब हमारे पास समय नहीं बचा है!'
ये शब्द उस अमेरिकी पायलट के आखिरी शब्द थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। अमेरिका में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां दक्षिणी फ्लोरिडा के एक आवासीय इलाके में एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया।
इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। जहां यह हादसा हुआ वह जगह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट ‘मार-ए-लागो’ से सिर्फ कुछ मील की दूरी पर है।
हादसा ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के करीब हुआ
सोशल मीडिया पर सामने इस खौफनाक हादसे के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें एक विमान को बहुत तेज गति से सीधा जमीन से टकराते हुए देखा जा सकता है। टक्कर के बाद वहां आग का एक बड़ा गोला बन गया और सड़क के किनारे एक गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें आग की लपटें उठ रही थीं।
परिवहन सचिव शॉन डफी ने एक बयान में कहा, 'फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में आज हुआ विमान हादसा एक भयानक त्रासदी है।' उन्होंने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। डफी ने बताया कि यह विमान (लियरजेट 60) टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास के लिए रवाना हुआ था।
ट्रंप हादसे से एक घंटे पहले ही वहां से निकले थे
यह हादसा पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में हुआ, जो 'मार-ए-लागो' से करीब सात मील (11 किलोमीटर) से भी कम दूरी पर है। ट्रंप खुद रविवार को 'मार-ए-लागो' में मौजूद थे।
वे वहां से पास ही स्थित 'प्रेसिडेंट डोनल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट' से रवाना हुए। उन्होंने सुबह 11:55 बजे 'एयर फोर्स वन' विमान में उड़ान भरी, जो लियरजेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग एक घंटा पहले की बात है।
इलाके में तूफान की खबर थी और एयर फोर्स वन में सवार होते समय ट्रंप के हाथ में एक छाता था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एक बयान में कहा कि FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।