विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में विमानन सेवाएं ठप: एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई बड़ी समस्या; देशभर के एयरपोर्ट पर रोकी गईं उड़ानें

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:23 AM (IST)

अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने शुक्रवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) देशभर के सभी हवाई अड्डों से उड़ानें अस्थायी रूप से ...और पढ़ें

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल की समस्या से देशभर में उड़ानें रोकी गईं (फोटो- रॉयटर)

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल की समस्या से देशभर में उड़ानें रोकी गईं (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. 22 एटीसी केंद्रों में संचार फेल होने से देशभर में विमान सेवाएं रोकी गईं

  2. ग्राउंड स्टॉप के तहत जमीन पर खड़े विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं 

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने शुक्रवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) देशभर के सभी हवाई अड्डों से उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दीं। वजह बताई गई है कि क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में संचार संबंधी समस्याएं हैं। एफएए ने कहा कि यह कदम असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों से उठाया गया है।

परिवहन सचिव सीन डफी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स को प्रभावित करने वाली संचार समस्या के कारण नेशनल ग्राउंड स्टॉप जारी किया गया है। एफएए के तकनीशियन मामले की जांच कर रहे हैं।

ग्राउंड स्टॉप के तहत जमीन पर खड़े विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है, जबकि हवा में पहले से उड़ रहे विमानों को सुरक्षित लैंडिंग की इजाजत है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का प्रबंधन केस-बाय-केस आधार पर किया जा रहा है।

फ्लाइटअवेयर के अनुसार करीब 7,000 उड़ानें विलंबित या रद हुईं। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन ने कहा कि अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है कि यह कोई दुर्भावनापूर्ण हमला है। उन्होंने इसे टेलीकम्युनिकेशन आउटेज बताया और यात्रियों को आश्वस्त किया कि सभी उड़ानें सुरक्षित हैं तथा लोगों को घबराने की जरूरत नहीं।

यह 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद दूसरी बार है जब पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लगाया गया है। पिछली बार जनवरी 2023 में एफएए के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था।

कनाडा सहित कई देशों के हवाई अड्डों पर भी अमेरिका जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट ने अमेरिकी उड़ानें रोक दीं।

FAA ने कहा कि सावधानी बरतते हुए सभी उड़ानें रोक दी गई हैं और स्थिति सामान्य होने पर अपडेट दिए जाएंगे। समस्या का समाधान कब तक होगा, इस पर अभी कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई गई है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।