पहले फ्लाइट्स और अब US के बड़े बैंक... जेपी मॉर्गन और बैंक ऑफ अमेरिका आउटेज का शिकार
अमेरिका के कई बड़े बैंकों जैसे बैंक ऑफ अमेरिका, चेज और जेपी मॉर्गन के ग्राहकों को सोमवार को ऑनलाइन सेवाओं में परेशानी हुई।

अमेरिका में अब बैंक भी आउटेज का शिकार। (फाइल फोटो।)
HighLights
अमेरिका के कई बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं बाधित हुईं।
बैंक ऑफ अमेरिका, चेज, जेपी मॉर्गन प्रमुख प्रभावित बैंक थे।
यह एक हफ्ते में दूसरी बड़ी तकनीकी खराबी है।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के कुछ सबसे बड़े बैंकों के ग्राहकों ने सोमवार को ऑनलाइन एकाउंट तक पहुंचने में परेशानी की सूचना दी। डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, यूजर्स ने बैंक ऑफ अमेरिका, चेज, जेपी. मॉर्गन, यूएस बैंक, वेल्स फार्गो और जेल की सेवाओं में रुकावट या समस्या की जानकारी दी।
यह शिकायतें माइक्रोसॉफ्ट की उस बड़ी सेवा बाधा के बाद आई हैं, जो शुक्रवार को शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही। इससे आउटलुक, टीम्स और एआई सहायक कोपायलट समेत कई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। चेज के कुछ ग्राहकों को संदेश मिला- कुछ सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हम उन्हें ठीक करने पर काम कर रहे हैं। कृपया कुछ देर बाद प्रयास करें।
चेस बैंक पर सबसे बड़ा असर
समस्याएं सुबह लगभग 9 बजे (IST के अनुसार शाम 7:30 बजे) शुरू हुईं। सबसे ज्यादा असर चेस (Chase) बैंक पर पड़ा, जिसके लिए कुल 4,829 रिपोर्ट दर्ज की गईं। इनमें से लगभग आधे यूजर्स ने बताया कि वे अपना बैलेंस या हाल के ट्रांजेक्शन नहीं देख पा रहे थे। बाकी ज्यादातर लोगों ने कहा कि वे वेबसाइट पर लॉग इन नहीं कर पा रहे थे या पैसे ट्रांसफर और वायर नहीं कर पा रहे थे।
एनबीसी न्यूयॉर्क द्वारा बताए गए डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, बैंक ऑफ अमेरिका के लिए रिपोर्ट की संख्या 2,000 से थोड़ी अधिक तक पहुंच गई। दोपहर 1:35 बजे (ET) तक, यूएस बैंक के लिए 650 से ज्यादा और वेल्स फार्गो के लिए लगभग 380 रिपोर्ट दर्ज की गईं। कैपिटल वन और पेमेंट नेटवर्क जेल (Zelle) के मामले में भी रिपोर्ट की संख्या में कुछ हद तक उछाल देखा गया।
हफ्तेभर में दूसरा आउटेज
एक हफ्ते से भी कम समय में अमेरिका में तकनीकी खराबी की यह सबसे ताजा घटना है। शुक्रवार को फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे देश में उड़ानों को रोकने (ग्राउंड स्टॉप) का आदेश दिया। शिकागो इलाके में शुरू हुई संचार व्यवस्था की खराबी देश भर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों तक फैल गई। चार घंटे 21 मिनट तक विमानों की रवानगी रोक दी गई, जिससे 10,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। वीकेंड के दौरान भी उड़ानें रद होती रहीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।