विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैती में नहीं थम रही गिरोह हिंसा, 30 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को लेकर पहली चार्टर उड़ान मियामी पहुंची

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 18 Mar 2024 07:55 AM (IST)

हैती में बढ़ती गिरोह हिंसा से भाग रहे अमेरिकी नागरिकों को लेकर पहली चार्टर उड़ान मियामी पहुंची।अमेरिकी विदेश विभाग के ...और पढ़ें

हैती में नहीं थम रही गिरोह हिंसा (Image: Representative)
हैती में नहीं थम रही गिरोह हिंसा (Image: Representative)

एपी, मियामी। हैती में बढ़ती गिरोह हिंसा के बीच वहां रह रहे कई अमेरिकी नागरिक सुरक्षित नहीं है। इसी को देखते हुए एक चार्टन उड़ान दर्जनों अमेरिकी नागरिकों को लेकर मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उतरे सरकारी चार्टर्ड विमान में 30 से अधिक अमेरिकी नागरिक थे।

इस महीने की शुरुआत में पोर्ट-ऑ-प्रिंस में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से 'जितनी जल्दी हो सके' हैती छोड़ने का आग्रह किया था। बता दें कि हैती में इस समय अराजकता फैली हुई है।

हाल के सप्ताहों में हैती में हुए गिरोह के हमलों के बाद पोर्ट-औ-प्रिंस में हैती का मुख्य हवाई अड्डा बंद हो चुका है, जिससे कई लोग अकाल के कगार पर पहुंच गए हैं। इस सप्ताहांत सरकार और सहायता एजेंसियों ने स्थिति खराब होने के कारण सहायता आपूर्ति की सूचना दी। विदेश विभाग ने शनिवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी नागरिकों के लिए कम अराजक उत्तरी शहर कैप-हाईटियन से सीमित चार्टर उड़ानों की पेशकश करेगा।

रविवार की उड़ान में एक अन्य यात्री, वेस्ट पाम बीच की 69 वर्षीय मैरी लूसी सेंट फ़्लूर ने कहा कि उन्हें हैती में सबसे अधिक घर जैसा महसूस होता है और यह देखकर उन्हें दुख होता है कि उनकी मातृभूमि क्या झेल रही है। व्हीलचेयर पर बैठे हुए उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। मैं अपने देश में रहना चाहूंगी पर मैं नहीं रह सकती।'

यह भी पढ़ें: Gaza Ceasefire: गाजा में जारी रहेगा सैन्य अभियान, नेतन्याहू ने कहा- क्या सात अक्टूबर के हमास हमले को भूल गई दुनिया?

यह भी पढ़ें: Vladimir Putin: चुनाव जीते व्लादिमीर पुतिन, 2030 तक बने रहेंगे रूस के राष्ट्रपति; दस सालों में बदली देश की तस्वीर