Move to Jagran APP

यहां था बच्चा पैदा करने पर बैन, 12 साल बाद अब गूंजी किलकारी

ब्राजील के फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप पर 12 साल बाद किसी बच्चे का जन्म हुआ क्योंकि यहां बच्चा पैदा करने की मनाही है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 12:58 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 01:55 PM (IST)
यहां था बच्चा पैदा करने पर बैन, 12 साल बाद अब गूंजी किलकारी
यहां था बच्चा पैदा करने पर बैन, 12 साल बाद अब गूंजी किलकारी

फर्नांडो डी नोरोन्हा(एजेंसी)। ब्राजील में 12 साल बाद बच्चे की किलकारी सुनाई दी। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सुदूर इलाके में बसे फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप पर पिछले 12 सालों से कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ था। यह द्वीप शहर से करीब 370 किलोमीटर दूर बसा है। यहां करीब 3 हजार लोग रहते हैं लेकिन एक भी मैटरनिटी वार्ड नहीं है। 

loksabha election banner

नाम ना छापने की शर्त पर महिला ने बताया कि शनिवार को उसने एक लड़की को जन्म दिया। साथ ही ये भी कहा कि उसे अपने गर्भवती होने के बारे में पता नहीं था, जब उसे इसका पता लगा तो वह चौंक गई। महिला की उम्र करीब  22 साल बताई जा रही है। 

 घर में ही दिया बच्ची को जन्म

महिला ने बताया कि शुक्रवार रात को उसे अचानक पेट में बहुत जोर का दर्द हुआ और वह बाथरूम चली गई। यहीं पर बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद नवजात बच्ची का बाप दोनों को अस्पताल ले आया। प्रशासन ने भी बच्चे जन्म की पुष्टि की है। उधर, सालों बाद बच्चे की किलकारियां सुनकर घर और पड़ोस में खुशी का माहौल है। लोग नवजात बच्ची के पहनने के लिए कपड़े और खेलने के लिए खिलौने ला रहे हैं। 

 इसीलिए नहीं हुआ 12 साल से कोई बच्चा

फर्नांडो डी नोरोन्हा विश्व के कुछ बेहतरीन द्वीपों में से एक है। यहां ब्राजील का मशहूर वन्यजीव रिजर्व मैरिटाइम पार्क है। इस द्वीप पर समुद्री कछुए, डॉल्फिन्स, व्हेल्स और कई दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। वन्यजीवों की वजह से ही इस द्वीप पर जनसंख्या नियंत्रण के कड़े कानून लागू हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.