यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रंप को टीवी पर न्यूज देखना इतना पसंद है कि सुबह उठते ही कर देते हैं टीवी ऑन!
अक्सर ट्रंप अपने बयानों और फैसलों को लेकर मीडिया में दिखाई देते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू।

नई दिल्ली स्पेशल डेस्क। दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर वक्त सुर्खियों में रहने वाले नेताओं में से हैं। चाहे न चाहे मीडिया वह मीडिया के और मीडिया उनके इर्द-गिर्द घूमती है। अक्सर ट्रंप अपने बयानों और फैसलों को लेकर मीडिया में दिखाई देते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति की दिनचर्या कैसे शुरू होती है। क्या वह भी आम आदमी की ही तरह अपने दिन की शुरुआत करता है या इससे कुछ अलग होती है उसके दिन की शुरुआत। आज हम आपके सामने यही सब बताएंगे।
इससे पहले हम आपको यह बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप बतौर राष्ट्रपति एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। 19 दिसंबर 2016 को उन्हें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के बाद विजयी घोषित किया गया था। 20 जनवरी को उन्होंने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। पहले वर्ष के कार्यकाल में वह अपने फैसलों और बयानों के चलते हर किसी की जुबां पर रहे। बहरहाल, उनके कार्यकाल का जिक्र हम इसकी अगली कड़ी में करेंगे। पहले उनकी दिनचर्या की बात करते हैं।
दुनिया के इस ताकतवर राष्ट्रपति का दिन सुबह 5:30 बजे शुरु होता है। आपको जानकर हैरान होगी कि ट्रंप को उठते के साथ ही जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है उसमें टीवी देखना है। उठने के तुरंत बाद ट्रंप व्हाइट हाउस के मास्टर बेडरूम में टीवी ऑन करते हैं। इसमें भी वह सबसे पहले सीएनएन लगाकर देश और दुनिया की खबर लेते हैं। इस चैनल का देखना उनके लिए इसलिए भी हैरत भरा है क्योंकि वह लगातार इस चैनल पर फेक न्यूज चलाने का आरोप लगाते रहे हैं।
.jpg)
इसके बाद बारी आती है फॉक्स एंड फ्रेंड की। वह अपने दोस्तों और करीबी लोगों को रोजाना आइडिया मैसेज करते हैं। इस दौरान कभी-कभी वह एमएसएनबीसी पर आने वाला मॉर्निंग जो का शो भी देखते हैं। ट्रंप अपने आईफोन से वह कुछ ट्वीट करते हैं। हम आपको यह भी बता दें कि टीवी से ही उन्हें ट्विटर पर कमेंट करने का विषय भी मिलता है।
आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि ट्रंप दिन के करीब आठ घंटे टीवी देखते हैं। अब आप यह सोच रहे होंगे कि वह दूसरे काम आखिर कब निबटाते हैं। तो हम आपको बता दें कि अपनी पूरी दिनचर्या के दौरान वह खबरों से जुड़े रहते हैं और इसी दौरान अपने दूसरे जरूरी काम का भी निपटारा करते हैं। उनकी इस दिनचर्या का खुलासा अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है। इसके लिए उन्होंने ट्रंप के करीब करीब 60 लोगों का इंटरव्यू कर यह तमाम जानकारियां जुटाई हैं।

इसमें यह भी कहा गया है राष्ट्रपति ट्रंप जिस वक्त टीवी पर न्यूज नहीं देख रहे होते हैं उस वक्त भी टीवी ‘म्यूट’ कर छोड़ जाते हैं। टीवी पर चलने वाली खबरों पर उनकी पैनी निगाह होती है। वह कई टीवी चैनल के माध्यम से यह भी जानते हैं कि आखिर उनके बारे में क्या चल रहा है। लेकिन इसके उलट ट्रंप का कहना है कि वह ज्यादा टीवी नहीं देखते हैं।
आपको याद होगा कि पिछले दिनों ट्रंप एशिया दौरे पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने ऑफिशियल प्लेन एयरफोर्स वन में इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने इस तरह की खबरों को झूठ बताया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की न्यूज देने वालों का सोर्स भी फेक ही होता है और खबर तो फेक होती ही है। उनका कहना है कि वह टीवी देखने से ज्यादा पढ़ना पसंद करते हैं।
