एफबीआई के राष्ट्रीय अपराध सूचना डाटाबेस में सेंध, जांच शुरू
एफबीआई अपने नेशनल क्राइम इंफॉर्मेशन सेंटर (एनसीआइसी) में हुई हैकिंग की जांच कर रही है, जो अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का एक महत्वपूर्ण डाटाबेस है।
-1795280801993_m.webp)
FBI ने शुरू की जांच।
HighLights
एफबीआई नेशनल क्राइम इंफॉर्मेशन सेंटर (एनसीआइसी) में हैकिंग की जांच कर रही।
यह अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का देशव्यापी आपराधिक सूचना डाटाबेस है।
हाल के महीनों में एफबीआई सिस्टम में यह दूसरी सेंधमारी है।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एफबीआई अपने नेशनल क्राइम इंफॉर्मेशन सेंटर (एनसीएआईसी) में हैकिंग की जांच कर रही है। यह देशव्यापी आपराधिक सूचना डाटाबेस अमेरिका की संघीय, राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जोड़ता है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जांच से जुड़े लोगों ने बताया कि हाल ही में इस घुसपैठ का पता चला है। पिछले कुछ महीनों में एफबीआइ के सिस्टम में सेंध लगने का यह दूसरा मामला सामने आया है।
एनसीआइसी डाटाबेस कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए जानकारी साझा करने का एक अहम प्लेटफार्म है। इसके जरिए आपराधिक वारंट, बैकग्राउंड चेक और अन्य संवेदनशील जानकारियों से जुड़े रिकार्ड तक पहुंच मिलती है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिकी सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। एफबीआइ निदेशक काश पटेल ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधियों को चेतावनी दी कि उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।