Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Firing: जॉर्जिया में हाउस पार्टी कर रहे थे 100 से अधिक किशोर, अचानक हुई गोलीबारी में 2 की मौत; अन्य 6 घायल

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Mon, 06 Mar 2023 03:50 AM (IST)

    जॉर्जिया के डगलसविले में हुई गोलीबारी में 2 किशोरों की मौत हो गई। डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी ट्रेंट विल्सन ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजकर 30 मिनट के बीच में गोलियां चलीं।

    Hero Image
    US Firing: जॉर्जिया में हाउस पार्टी कर रहे थे 100 से अधिक किशोर

    डगलसविले, एपी। जॉर्जिया के डगलसविले में हुई गोलीबारी में 2 किशोरों की मौत हो गई। इस घटना में अन्य 6 के घायल होने की सूचना है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डगलसविले के एक आवास में 100 से अधिक शनिवार को हाउस पार्टी में सम्मिलित हुए थे। इसी बीच अचानक हुई गोलीबारी में 2 किशोरों की मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलीबारी में कितने लोग थे शामिल?

    अधिकारियों ने बताया कि हाउस पार्टी में क्या कुछ हुआ, इसको लेकर जांच चल रही है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या एक से अधिक लोगों ने गोलीबारी की।

    डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी ट्रेंट विल्सन ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि शनिवार की रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजकर 30 मिनट के बीच में गोलियां चलीं। शूटिंग कैसे हुई ? इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? इसकी छानबीन चल रही है।

    ट्रेंट विल्सन ने मारे गए दो लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन यह जरूर बताया कि उनकी उम्र 18 साल से कम थी। बता दें कि डगलसविले जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से 20 मील (32 किलोमीटर) पश्चिम में है।

    'गोलीबारी की है सीमित जानकारी'

    डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया पर रविवार को एक बयान साझा करते हुए बताया कि हम यह जानते हैं कि एक हाउस पार्टी में 100 से अधिक किशोर सम्मिलित हुए थे। इसी बीच एक टकराव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। इस समय बहुत सीमित जानकारी है।