यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक ने सुरक्षा के बजाय फायदे को तवज्जो दी : व्हिसलब्लोअर
2019 में फेसबुक में सेवा दे चुकी हाउगन ने बताया कि उन्हें कंपनी के एक ऐसे क्षेत्र में काम करने को कहा गया था जो गलत सूचनाओं से लड़ता है। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने बार-बार दिखाया कि कंपनी सुरक्षा के बजाय लाभ को चुनती है।

न्यूयार्क [न्यूयार्क टाइम्स]। जब भी सुरक्षा और फायदे के बीच चुनाव की बात आई तो इंटरनेट मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने फायदे को तवज्जो दी। ये बातें रविवार को फेसबुक व्हिसलब्लोअर (Whistleblower) के रूप में सामने आई एक डाटा विज्ञानी ने कही।
फ्रांसिस हाउगन ( Frances Haugen) की पहचान रविवार को 60 मिनट्स के एक साक्षात्कार में उस महिला के रूप में की गई है, जिसने गुपचुप तरीके से संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी का अपना शोध दिखाता है कि वह नफरत और गलत सूचना को कैसे बढ़ाता है। हाउगन गूगल और पिंटरेस्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं।
2019 में फेसबुक में सेवा दे चुकी हाउगन ने बताया कि उन्हें कंपनी के एक ऐसे क्षेत्र में काम करने को कहा गया था जो गलत सूचनाओं से लड़ता है। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने बार-बार दिखाया कि कंपनी सुरक्षा के बजाय लाभ को चुनती है। हाउगन इस मामले में इस सप्ताह कांग्रेस के समक्ष गवाही देंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगे आकर कंपनी की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाएगी।
करीब 6 माह पहले भी ये तीनों प्लेटफार्म दुनिया भर में 42 मिनट तक बंद रहे थे। रात 11.05 बजे शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वाट्सएप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वाट्सएप क्रैश जैसी समस्याएं हुई हैं लेकिन यह समस्या कुछ देर की होती थी। सोमवार रात 9 बजे से पहले बाधित होने वाली फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप सर्विस दोबारा मंगलवार सुबह चार बजे के बाद ही शुरू हो पाई। अपने सर्विस में आए व्यवधान के लिए फेसबुक ने ट्वीट कर माफी मांगी है। ट्वीट में फेसबुक ने कहा, 'वी आर सारी'। फेसबुक ने आगे कहा, 'अपने एप्स और सर्विसेज को बहाल करने में हमने पूरी मेहनत से काम किया और खुशी की बात है कि अब ये वापस आनलाइन आ गए हैं। हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद।'