विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेफ्री एपस्टीन की मौत के बाद भी नहीं थमा विवाद, 'सीक्रेट फाइल्स' को लेकर भड़के पीड़ित; संपत्ति पर केस दर्ज

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:13 PM (IST)

अमेरिका में दो महिलाओं ने एपस्टीन के खिलाफ सामूहिक मुकदमा दायर किया है, जिनकी बचपन की तस्वीरें उसकी अश्लील सामग्री ...और पढ़ें

दो महिलाओं ने एपस्टीन के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा दायर किया(फाइल फोटो)

दो महिलाओं ने एपस्टीन के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा दायर किया(फाइल फोटो)

HighLights

  1. दो महिलाओं ने एपस्टीन के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा दायर किया।

  2. उनकी बचपन की तस्वीरें एपस्टीन की यौन शोषण सामग्री में पाई गईं।

  3. पीड़ितों की पहचान और प्रत्येक को 1.25 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एक कोर्ट में दो महिलाओं ने एक सामूहित मुकदमा दर्ज कराया है। इन महिलाओं की बचपन की तस्वीरें एपस्टीन के घर से मिली बच्चों के यौन शोषण वाली अश्लील सामग्री में शामिल थी।

मुकदमा दर्ज करने वाली महिलाएं कौन हैं?

मुकदमा दर्ज करने वालों में एक की पहचान जेन डो के तौर पर हुई है। जेन डो का आरोप है कि एपस्टीन ने उसकी 12 साल की उम्र में एक अश्लील फोटो ली थी। वहीं दूसरी महिला की पहचान एमी के तौर पर हुई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि वो 2019 में एपस्टीन की संपत्तियों से जब्त की गई बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री में शामिल है, जिसको आज भी बेचा जा रहा है।

पीड़ितों की मांग क्या है?

दोनों पीड़ित महिलाओं ने कोर्ट से मांग की है कि एपस्टीन की संपत्ति और सरकारी एजेंसियां मिलकर उन सभी लोगों की पहचान करें जिनकी तस्वीरें उस कलेक्शन में हैं और उन्हें इसकी जानकारी दें। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने वाली महिलाओं ने ये भी मांग की है कि एपस्टीन की संपत्ति से हर पीड़ित को कम से कम लगभग 1.25 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। कुल दावा कम से कम 57.54 करोड़ का है।

किस पर दर्ज किया गया मुकदमा?

यह मुकदमा एपस्टीन के पूर्व वकील डैरेन इंडिके और उसके पूर्व अकाउंटेंट रिचर्ड कान के खिलाफ दायर किया गया था। हालांकि इस मामले पर इंडिके का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील डैनियल वेनर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं कान के वकील ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

दोनों पीड़ित महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील हिलेरी नैपी ने कहा कि इस मुकदमें में हजारों क्लास सदस्य शामिल हो सकते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि एपस्टीन के कलेक्शन में दिखाई गए ज्यादातर लोगों की पहचान कभी नहीं हो पाई थी

क्यों अलग है यह मुकदमा?

अब तक एपस्टीन पर सिर्फ यौन शोषण का केस चलता था लेकिन इस केस के जरिए उन लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश है जिनकी तस्वीरें या वीडियो बचपन में एपस्टीन या उसके साथियों लीं या चुराई थीं।

क्यों चर्चा में आया था जेफरी एपस्टीन?

साल 2008 में एपस्टीन को एक नाबालिग के साथ यौन शोषण की कोशिश करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद एपस्टीन 2019 में तब और ज्यादा चर्चा में आ गया जब अमेरिकी पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और उसके घर से उन्हें मॉडलिंग बुक और हजारों ऐसे तस्वीरें और वीडियो मिले थे जिनमें बच्चों का यौन शोषण दर्ज था।
इसके कुछ महीनों बाद वह न्यूयॉर्क के जेल में मृत पाया गया और उसकी मौत को आत्महत्या माना गया, इसीलिए उस पर कभी बाल यौन शोषण सामग्री बनाने या बांटने का मुकदमा नहीं चल सका था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में सिख ड्राइवर पर चाकू से 17 बार हमला, ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट पर मचा बवाल