विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter New Leader: ट्विटर को जल्द मिलेगा नया लीडर, Elon Musk ने ट्वीट कर की घोषणा

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 16 Nov 2022 11:56 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 02:15 AM (IST)

Twitter को जल्द ही नया लीडर मिलने वाला है। इस बात की घोषणा खुद अरबपति और ट्विटर के नए मालिक ...और पढ़ें

Elon Musk ने ट्वीट कर की घोषणा (फाइल फोटो)
Elon Musk ने ट्वीट कर की घोषणा (फाइल फोटो)

वाशिंगटन, एजेंसी। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि वह ट्विटर पर समय देना कम कर देंगे। मस्क ने कहा कि वह सोशल मीडिया कंपनी चलाने के लिए एक नए लीडर की तलाश कर रहे हैं और इस सप्ताह तक कंपनी के पुनर्गठन के पूरा होने की उम्मीद है।

क्या बोले ट्विटर के मालिक एलन मस्क

एलन मस्क का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब उन्होंने हाल ही में पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई कर्मचारियों को ट्विटर से निकाल दिया था। मस्क ने कहा था कि अधिग्रहण के बाद कंपनी का पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी के पुनर्गठन के बाद वह ट्विटर पर समय देना कम कर देंगे।

29 नवंबर से शुरु होगा ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन

इससे पहले ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन को 29 नवंबर तक पुन: लॉन्च कर दिया जाएगा। एलन मस्क ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। मस्क ने एक ट्वीट कर कहा कि ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस 29 नवंबर को फिर से शुरू की जाएगी।

Elon Musk के दावे को गलत बताना ट्विटर के कर्मचारी को पड़ा भारी, ट्वीट कर नौकरी से निकाला

एलन मस्क ने मानी थी ट्विटर के धीमी होने की बात

एक दिन पहले ही ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भारत समेत कई देशों में ट्विटर की धीमी स्पीड को लेकर माफी मांगी थी। अरबपति एलन मस्क ने कहा था कि भारत तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है। उन्होंने कहा कि होमलाइन पर ट्वीट को रिफ्रेश करने में 10 से 15 सेकंड लगना आम बात है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वह कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमा होने के लिए माफी मांगते हैं।

फिर से मिलेगा Twitter का ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन, Elon Musk ने बताया इस दिन होगी शुरुआत

Elon Musk ने किया ट्वीट, कहा- भारत, इंडोनेशिया समेत कई देशों में बहुत धीमा है Twitter