विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रनवे को छूने ही वाला था विमान, तभी आया भूकंप... पायलट बेटे की सूझबूझ से बची सैकड़ों जानें; पिता ने कहा- गर्व का पल

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले 5.0 तीव्रता का भूकंप आने से एक बड़ा विमान हादसा टल गया। डेल्टा एयरलाइंस के को-पायलट ने शांत रहकर विमान को सुरक्षित मोड़ लिया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब लैंडिंग से महज कुछ सेकंड पहले जोरदार भूकंप आ गया। इस खौफनाक पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पायलट की सधी हुई आवाज सुनाई दे रही है।

अब इस पूरे मामले में एक भावुक कर देने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, उस विमान को उड़ा रहे को-पायलट के पिता ने सोशल मीडिया पर बताया है कि रेडियो पर सुनाई दे रही वह शांत आवाज उनके ही बेटे की थी।

पिता ने कहा- मेरे लिए गर्व का पल

डेल्टा एयर लाइन्स की फ्लाइट 1972 में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर तैनात पायलट के पिता टॉड क्रॉस्बी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो साझा किया। उन्होंने अपनी खुशी और गर्व जाहिर करते हुए लिखा कि मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है, जो इस फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर था। भूकंप की वजह से उन्हें लॉस एंजिल्स में आखिरी सेकंड में लैंडिंग रोकनी पड़ी। रेडियो पर सुनाई दे रही आवाज उसी की है। एक पिता के लिए यह बेहद गर्व का पल है।

कैसे टला बड़ा हादसा?

कैमरे में कैद हुआ लाइव मंजर यह घटना शनिवार, 28 नवंबर की है, जब दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। डेल्टा एयर लाइन्स का विमान रनवे के बिल्कुल करीब पहुंच चुका था और कुछ ही सेकंड में जमीन को छूने वाला था।

ATC की चेतावनी और पायलट की फुर्ती

तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने पायलटों को बड़े भूकंप की चेतावनी देते हुए तुरंत लैंडिंग रोकने (Go-around करने) का निर्देश दिया। पायलटों ने बिना घबराए बेहद शांत तरीके से निर्देशों का पालन किया और विमान को सुरक्षित वापस आसमान की ओर मोड़ लिया।

एविएशन लाइवस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'एयरलाइन वीडियोज लाइव' के कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही विमान रनवे के पास पहुंचता है, भूकंप के झटकों से कैमरा तेजी से हिलने लगता है और बैकग्राउंड में कारों के अलार्म बजने की आवाजें आने लगती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।