ई-सिगरेट का सेवन करते वाले सावधान, हो सकती है ये भयंकर बीमारी
इससे कैंसर का खतरा बढ़ने की भी आशंका रहती है। ई-सिगरेट को आमतौर पर सिगरेट का सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 06:24 PM (IST)
वाशिंगटन (प्रेट्र)। ई-सिगरेट का सेवन करने वाले लोग सावधान हो जाएं। एक अध्ययन में आगाह किया गया है कि इसकी लत से मुंह की कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव आ सकता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ने की भी आशंका रहती है। ई-सिगरेट को आमतौर पर सिगरेट का सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
यह एक तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस है। इसमें निकोटीन भरा एक तरल पदार्थ गर्म होकर वाष्पीकृत होता है। इसका उपयोगकर्ता सांस के साथ सेवन करता है। अमेरिका की मिनीसोटा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता रोमेल डेटोर ने कहा, 'हम उन रासायनिक पदार्थो के बारे में बताना चाहते हैं जिसकी जद में उपयोगकर्ता आते हैं।
इसके साथ ही यह भी बताना चाहते हैं कि ये डीएनए को होने वाली क्षति के कारण भी बन सकते हैं।' शोधकर्ताओं के अनुसार, अध्ययन में शामिल किए गए प्रतिभागियों के लार के नमूने ई-सिगरेट सेवन से पहले और 15 मिनट बाद लिए गए। नमूनों का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें