विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 साल तक चल सकती है ईरान डील, ट्रंप का दावा- हमने दो बार बदला नेतृत्व, अब तीसरे से बात

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:53 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 20 साल तक चलने वाले समझौते की वकालत की, ताकि भविष्य के राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सके।

डोनाल्ड ट्रंप (तस्वीर-PTI)

डोनाल्ड ट्रंप (तस्वीर-PTI)

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान के साथ 20 साल के समझौते पर जोर दिया।

  2. समझौता भविष्य के राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में भी कायम रहना चाहिए।

  3. ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने पर ध्यान।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बीते पांच महीनों से ज्यादा समय से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बीच अब इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। 

ट्रंप ने ईरान संघर्ष को लेकर अब कहा है कि ईरान के साथ होने वाला समझौता चार या 10 साल नहीं, बल्कि 20 साल तक भी चल सकता है। उन्होंने जोर दिया कि तेहरान के साथ कोई भी डील ऐसी होनी चाहिए जो भविष्य के अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में भी कायम रहे और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोके।

ईरान के मौजूदा नेतृत्व को लेकर क्या बोले ट्रंप?

बता दें कि ट्रंप ने ये बातें शनिवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान का मौजूदा नेतृत्व पहले के मुकाबले अधिक समझदार हो सकता है, लेकिन उससे बातचीत करना बेहद मुश्किल है।

'दो बार नेतृत्व हटाया, अब तीसरे से बात'

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के नेतृत्व को पहले ही दो बार हटा चुका है और अब तीसरे नेतृत्व से निपट रहा है। उन्होंने इसे अल्टीमेट रेजीम चेंज करार दिया। ईरान के वर्तमान नेतृत्व पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ये लोग शायद ज्यादा समझदार हैं, लेकिन बेहद मुश्किल हैं। हम समझौता करते हैं और वे अगले ही दिन उसका उल्लंघन कर देते हैं। उन्होंने तेहरान पर बार-बार समझौते तोड़ने का आरोप लगाया।

'भविष्य में अयोग्य राष्ट्रपति आए तब भी डील बनी रहे'

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ दीर्घकालिक समझौते की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि चार, 15 या 20 साल बाद यदि हमारे यहां कोई अयोग्य राष्ट्रपति भी आए, तो भी मेरे द्वारा किया गया समझौता स्थायी बना रहे। उन्होंने कहा कि वे किसी को भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।