विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने ईरान पर हमलों की AI तस्वीरें साझा कर दिए बड़े संकेत, गोला-बारूद की कमी के दावों को किया खारिज

Published: Mon, 27 Jul 2026 05:12 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:58 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल संकट और सैन्य कार्रवाई को दर्शाती AI-जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साझा की एआई से बनाई गई तस्वीर @realDonaldTrump

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साझा की एआई से बनाई गई तस्वीर @realDonaldTrump

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान के तेल संकट और सैन्य कार्रवाई की AI तस्वीरें साझा कीं।

  2. तस्वीरों में ईरानी तेल टैंकर पर कब्जा और खार्क द्वीप पर बमबारी दिखाई।

  3. अमेरिकी राष्ट्रपति ने गोला-बारूद की कमी की मीडिया रिपोर्टों को गलत बताया।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कुछ एआई (AI) जनरेटेड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ईरान के तेल संकट और सैन्य कार्रवाई को दिखाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्र्ंप की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर साझा की गई तस्वीर में साफ तौर पर एक ईरानी तेल टैंकर पर कब्जा करने और ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र 'खार्क द्वीप' पर फाइटर जेट्स द्वारा बमबारी करते हुए देखा जा सकता है।

us-iran (1)

अमेरिकी झंडे पर खूद सवार नजर आ रहे ट्रंप

इसके अलावा एक तस्वीर में खुद राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी झंडे वाले एक टैंकर पर सवार नजर आ रहे हैं। हालांकि इन पोस्ट में यह कहीं नहीं बताया गया था कि ये असली घटनाएं हैं या सिर्फ कल्पना। आपको बता दें कि खार्क द्वीप ईरान का मुख्य कच्चा तेल निर्यात टर्मिनल है।

us-iran

गोला-बारूद की कमी पर क्या बोले ट्रंप?

गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ जहां मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के चलते अमेरिका के पास हथियारों और एयर डिफेंस मिसाइलों का स्टॉक कम हो रहा है, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

'हथियारों का भारी भंडार'

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि हमारे पास दुनिया में किसी भी देश से कहीं ज्यादा हथियार और गोला-बारूद हैं, और जितनी हमें जरूरत है, उससे भी ज्यादा स्टॉक मौजूद है।

गौरतलब है कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया जब इससे पहले एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने व्हाइट हाउस को अमेरिकी एयर डिफेंस इंटरसेप्टर के कम होने की जानकारी दी थी, जिसे अब ट्रंप ने पूरी तरह से गलत बताया है।