'जब तक चाहें अमेरिका में रहें फ्लावियो बोल्सोनारो', बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्राजील चुनाव में हारे फ्लावियो बोल्सोनारो जब तक चाहें अमेरिका में रह सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो।)
HighLights
ट्रंप ने ब्राजील के चुनाव को 'शर्मनाक' करार दिया।
फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका में जब तक चाहें रह सकते हैं।
बोल्सोनारो पर ब्राजील में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले चल रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, पाम बीच, (फ्लोरिडा)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हारने वाले फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका में जब तक चाहें रह सकते हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के हाथों चुनाव में हार के बाद फ्लावियो ब्राजील छोड़ कर अमेरिका पहुंच गए हैं।
ट्रंप ने ब्राजील के चुनाव को बताया शर्मनाक
फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो क्लब में हैलोवीन पार्टी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने शनिवार को कहा, मेरी राय में यह चुनाव शर्मनाक था। वॉशिंगटन में ब्राजीलियाई दूतावास ने इस मामले में टिप्पणी नहीं की है।
बोल्सोनारो के खिलाफ चल रही जांच
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने चुनाव में हार के तुरंत बाद फ्लावियो का पासपोर्ट रद करने का आदेश दिया था। उनके खिलाफ ब्राजील में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों की जांच चल रही है। पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर भागने का संभावित जोखिम भी माना था।
फ्लावियो को अमेरिका में मानवीय आधार पर प्रवेश मिला है, जिसकी अवधि आमतौर पर एक साल होती है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अटलांटा में ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से जी-20 बैठक के दौरान बातचीत की है।