राजनेताओं को दरकिनार कर ट्रम्प ने केर्स्टजेन नीलसन को चुना होमलैंड सिक्योरिटी सचिव
45 वर्षीय नीलसन पहले नामित शख्स हैं, जो पहले भी होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के भीतर काम कर चुके हैं।
वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव के पद के लिए, व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली के एक सहयोगी केर्स्टजेन नीलसन को नामित किया है।
हालांकि कई अमेरिकी समाचार पत्रों ने बुधवार को नीलसन की नियुक्ति की सूचना दे दी थी। वहीं इससे पहले ऐसी खबरें सुनने को मिली थीं कि ट्रंप ने इस पद के लिए कई रानेताओं की दावेदारी को खारिज कर दिया है। वर्तमान में व्हाइट हाउस के प्रिंसिपल डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ नीलसन के बारे में व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि वह होमलैंड सिक्योरिटी पॉलिसी व रणनीति, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और आपातकालीन प्रबंधन के क्षेत्रों में व्यापक व्यावसायिक अनुभव रखते हैं।
45 वर्षीय नीलसन पहले नामित शख्स हैं, जो पहले भी होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के भीतर काम कर चुके हैं। जॉर्जटाउन स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस और यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया लॉ स्कूल में रहे नीलसन ने पहले पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के समय परिवहन और सुरक्षा प्रशासन के लिए वरिष्ठ विधायी नीति निदेशक के रूप में कार्य किया है।
यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों को बताया 'न्याय की तलवार', ट्रंप पर साधा निशाना