विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ट्रंप मैं आपसे माफी मांगता हूं...', US राष्ट्रपति का दावा; टैरिफ को लेकर मैक्रों ने की थी विनती

Published: Wed, 07 Jan 2026 02:37 PM (GMT+05:30)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने फ्रांसीसी ...और पढ़ें

डोनल्ड ट्रंप ने उड़ाया फांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक (फोटो-रॉयटर्स)

डोनल्ड ट्रंप ने उड़ाया फांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हमला बोला है। ट्रंप ने मैक्रों का मजाक उड़ाया और कहा कि उन्होंने फ्रांस को अमेरिका में आयात होने वाली सभी फ्रांसीसी दवाओं पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी।

डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि टैरिफ की धमकी से फ्रांस ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए और उन्होंने प्रिस्क्रिप्शन दवाओं पर कीमतें भी बढ़ा दीं। ट्रंप ने बताया कि मैक्रों ने उनसे माफी मांगी और विनती कि कि "ये बात आप किसी को मत बताइएगा"।

ट्रंप ने उड़ाया मैक्रों का मजाक

डोनल्ड ट्रंप ने अपनी पार्टी द रिपब्लिकन के सांसदों को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने फ्रांसीसी नेता से प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमतें बढ़ाने के लिए कहा क्योंकि अमेरिकी उपभोक्ता फ्रांसीसी उपभोक्ताओं की तुलना में इन दवाइयों पर 14 गुना अधिक कीमत चुका रहे हैं।

डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि इस प्रस्ताव फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने शुरू में मानने से मना कर दिया था। लेकिन जब ट्रंप ने उन्हें अल्टीमेटम दिया कि फ्रांस या तो अमेरिकी मांगों को माने या शैंपेन और वाइन सहित सभी फ्रांसीसी उत्पादों पर 25 प्रतिशत के भारी टैरिफ का सामना करने के लिए तैयार हो जाए।

डोनल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि टैरिफ की धमकी ने मैक्रों को अमेरिकी मांगों के आगे झुकने के लिए मजबूर कर दिया। ट्रंप ने बताया कि "इमैनुएल मैक्रों ने उनसे कहा कि डोनल्ड, आपकी डील मुझे मंजूर है। मैं अपनी दवाओं की कीमतें 200 प्रतिशत या उससे भी ज्यादा बढ़ाने के लिए तैयार हूं। डोनाल्ड, आप जैसा चाहें कर सकते हैं, लेकिन मैं आपसे विनती करता हूं कि इस बारे में जनता को कुछ मत बताइएगा।"

फ्रांस ने नहीं दी कोई सफाई

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर कही गई इस बात के बाद अभी तक फ्रांस सरकार की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। ट्रंप ने यह बात ऐसे समय में की है जब वह अपनी 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

ट्रंप की इस योजना का उद्देश्य अन्य विकसित देशों में दवा निर्माताओं द्वारा ली जाने वाली न्यूनतम कीमतों के आधार पर मेडिकेयर भुगतान को जोड़कर अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमतों को कम करना है।

यह भी पढ़ें- 'अमेरिकी वोटर्स को वेनेजुएला पर हमला पसंद आया', ट्रंप के इस दावे की क्या है जमीनी हकीकत? यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें- वेनेजुएला के खिलाफ ट्रंप की कार्रवाई से केवल 33% अमेरिकी सहमत, लोगों को इस बात की है चिंता