विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डील के बेहद करीब हैं दोनों देश', भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर डोनल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:59 PM (IST)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं, जो पहले के समझौतों से काफी अलग होगा।

ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बेहद करीब और अलग बताया।

ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बेहद करीब और अलग बताया।

HighLights

  1. ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को 'बेहद करीब' बताया।

  2. यह समझौता पहले के समझौतों से काफी अलग होगा।

  3. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे पर हैं।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौता करने के बेहद करीब हैं और यह समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग होगा। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के ओवल आफिस में पत्रकारों से कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौता करने के काफी करीब पहुंच गए हैं।

उन्होंने इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं। हम भी समझौता करने जा रहे हैं। हां, हम इसके काफी करीब हैं। यह समझौता अब तक किए गए हमारे समझौतों से काफी अलग होगा।' ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत के दौरे पर हैं।

उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, रक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते पर चर्चा करने के लिए मिल्वाकी और वाशिंगटन में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की थी।

भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप दिए जाने की फरवरी में घोषणा की थी। हालांकि अमेरिका में टैरिफ संबंधी नीतियों में बदलाव के कारण इस समझौते पर आगे भी बातचीत करनी पड़ी।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- क्या है फेंटेनाइल? जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बम से भी ज्यादा खतरनाक बताया