व्हाइट हाउस में बने हेलीपैड का ट्रंप ने किया उद्घाटन, टेलीविजन मीडिया ने नहीं दिया भाव
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नए हेलीपैड का उद्घाटन किया, लेकिन सीएनएन पर प्रतिबंध के विरोध में प्रमुख अमेरिकी टीवी नेटवर्कों ने कवरेज से दूरी बनाई।
HighLights
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नए हेलीपैड का उद्घाटन किया।
सीएनएन पर प्रतिबंध के विरोध में टीवी नेटवर्कों ने कवरेज नहीं की।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर नए हेलीपोर्ट की प्रशंसा की।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बने अपने नए हेलीपैड का उद्घाटन किया। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से सीएनएन पर प्रतिबंध के विरोध में अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क ने कवरेज से दूरी बना ली।
सोमवार को जब सीएनएन को निर्धारित कवरेज से रोका गया, तो एबीसी, सीबीएस, एबीएस और फाक्स न्यूज ने मिलकर ट्रंप के हेलीपैड समारोह को न दिखाने का असाधारण फैसला किया। ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वे व्हाइट हाउस की कवरेज करने से सीएनएन को रोक रहे हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
न्यूयार्क जाने के लिए मरीन वन हेलीकाप्टर में बैठने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों के पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बजाय, उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया, "हम अभी-अभी बने और बहुत खूबसूरत हेलीपोर्ट से अपनी पहली उड़ान के लिए व्हाइट हाउस लान से निकल रहे हैं।"
यह ट्रंप की उन कोशिशों को और बढ़ाने जैसा है, जो वे उन खबरों की कवरेज को रोकने के लिए लंबे समय से कर रहे हैं जिन्हें वे आपत्तिजनक मानते हैं। इसे लेकर बाद एमएस नाऊ, पोलिटिको और सीएनएन ने केस कर दिया है।
सीएनएन आम तौर पर पांच नेटवर्क के उस रोटेशन में शामिल होता है, जो व्हाइट हाउस में रोजाना होने वाली घटनाओं का साझा फुटेज उपलब्ध कराता है।
(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ।)
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में नए चैनल की एंट्री, ट्रंप का प्रमुख मीडिया आउटलेट्स पर बैन; जवाब में शुरू किया 'ट्रंप टीवी'
