'अमेरिकी लोगों के हित में सही फैसला', रूस से डीजल डील का ट्रंप ने किया बचाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ डीजल डील का बचाव किया है, जिसे उनकी अपनी पार्टी के सांसदों ने भी अमेरिकी कानून का उल्लंघन बताया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो।)
HighLights
ट्रंप ने रूस के साथ डीजल डील का बचाव किया।
डील को अमेरिकी कानून का उल्लंघन बताया जा रहा है।
ट्रंप ने इसे अमेरिकी लोगों के हित में बताया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। रूस के साथ डीजल डील करके निशाने पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस समझौते का बचाव किया है। विशेष बात ये है कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी इस समझौते का विरोध किया था।
दोनों पार्टियों ने कहा कि रूस के तेल का आयात अमेरिकी कानून का उल्लंघन है, जो इसे प्रतिबंधित करता है। जब तक रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक अभियान नहीं बंद करता, तब तक ये आयात अवैध ही रहेगा।
ट्रंप ने बचाव में क्या कहा?
वहीं, ट्रंप ने कहा कि तेल की ऊंची कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए उन्होंने आयात मंजूरी दी है, जिसके चलते तीन नवंबर को होनेवाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी पर संकट था। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी लोगों के लिए मैंने सही विकल्प चुना है- हमेशा, अमेरिका पहले रहेगा।
(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ।)
यह भी पढ़ें:रूस से डीजल खरीद समझौते को लेकर अमेरिका में ही घिरे ट्रंप, रिपब्लिकन सांसद लाएंगे द्विदलीय विधेयक
