विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान से युद्ध लड़कर कंगाल हुआ अमेरिका? खाड़ी देशों से पैसे मांग सकते हैं ट्रंप

Published: Tue, 31 Mar 2026 08:40 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध की लागत का भुगतान करने के लिए अरब देशों से अपील कर सकते हैं। 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरान युद्ध की लागत का भुगतान करने के लिए अरब देशों से अपील कर सकते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए तेहरान के साथ बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।

'ट्रंप के मन में है यह विचार'

प्रेस ब्रीफिंग में लीविट से जब पूछा गया कि क्या अरब देश युद्ध की लागत का भुगतान करने में मदद करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति से आगे नहीं बढ़ेंगी, लेकिन यह एक ऐसा विचार है जो ट्रंप के मन में है। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति इस बारे में काफी उत्सुक होंगे और उनसे ऐसा करने के लिए कहेंगे। यह एक ऐसा विचार है, जो मुझे पता है कि उनके मन में है और आप उनसे इस बारे में और अधिक सुनेंगे।

'कुछ बिंदुओं पर ईरान ने जताई सहमति'

लीविट ने कहा कि तेहरान सार्वजनिक रूप से जो कहता है, वह अमेरिकी अधिकारियों से निजी तौर पर कही गई बातों से भिन्न होती है। ईरान ने निजी तौर पर वाशिंगटन के कुछ बिंदुओं पर सहमति जताई है। ईरानी शासन की ओर से सार्वजनिक रूप से किए जा रहे तमाम दावों और झूठी खबरों के बावजूद बातचीत जारी है और अच्छी चल रही है। सार्वजनिक रूप से कही गई बातें, निश्चित रूप से हमसे निजी तौर पर कही गई बातों से बहुत अलग हैं।

यह भी पढ़ें: 'ईरान को हराने तक लड़ते रहो', गुपचुप तरीके से ट्रंप के सामने गिड़गिड़ा रहे खाड़ी देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।