'ईरान में पूरी तरह बदल गई सत्ता': ट्रंप का दावा- युद्ध रोकने के लिए रखी ये शर्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें
-1775048392365_m.webp)
ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए ईरान के सामने रखी ये शर्त (फोटो-रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है। ट्रंप ने आज बुधवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।
ट्रंप ने कहा, 'हम इस पर तभी विचार करेंगे जब होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, स्वतंत्र और साफ होगा। तब तक, हम ईरान को पूरी तरह से तबाह करते रहेंगे।'
ट्रंप ने ईरान के सामने रखी ये शर्त
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, 'ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, उन्होंने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से युद्धविराम (Ceasefire) का अनुरोध किया है।'
ट्रंप ने आगे लिखा, 'हम युद्ध रोकने पर तभी विचार करेंगे, जब होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा। तब तक, हम ईरान को पूरी तरह से तबाह कर देंगे या जैसा कि कहा जाता है, उसे वापस 'पाषाण युग' (Stone Ages) में धकेल देंगे।'
-1775049193775.jpg)
अमेरिका की 15 शर्तें
अमेरिका ने ईरान के सामने युद्ध रोकने के लिए पहले भी 15-सूत्रीय प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने मानने से मना कर दिया।
- 30 दिनों का युद्धविराम।
- नतान्ज, इस्फहान और फोर्डो में ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना।
- भविष्य में कभी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।
- ईरान की ओर से परमाणु हथियार विकसित न करने की स्थायी प्रतिबद्धता।
- संवर्धित यूरेनियम के भंडार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सौंपना।
- ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे की IAEA द्वारा पूर्ण निगरानी और देश के भीतर यूरेनियम संवर्धन पर रोक।
- क्षेत्रीय प्रॉक्सी के लिए ईरान का समर्थन समाप्त करना।
- क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों को रोकना।
- होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना।
- ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को हटाना और संयुक्त राष्ट्र के 'स्नैपबैक' तंत्र को समाप्त करना।
- ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र में बिजली उत्पादन के लिए अमेरिका का समर्थन।
- ईरान को घरेलू स्तर पर यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) रोकने के लिए कहा गया है।
- ईरान की मिसाइलों की संख्या और उनकी रेंज सीमित करने की मांग की है।
- बिजली उत्पादन के लिए सहयोग देने की भी पेशकश की है।
- संयुक्त राष्ट्र के ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ को समाप्त करने का वादा किया गया।
ईरान ने रखी थीं ये 5 शर्तें
- हमले और हत्या की घटनाएं बंद हों।
- सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म हो।
- दोबारा युद्ध ना हो, ठोस तंत्र बने।
- युद्ध नुकसान की भरपाई, मुआवजा तय हो।
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले।
यह भी पढ़ें- NATO से बाहर होगा अमेरिका? सहयोगियों पर भड़के ट्रंप; बताया क्या है US का प्लान?
