विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'होर्मुज खुलेगा, लेकिन आपके लिए नहीं...', ईरान ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा

Published: Wed, 01 Apr 2026 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2026 04:50 PM (IST)

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कड़ा बयान दिया

  2. इब्राहिम अजीजी बोले, मार्ग अमेरिका के लिए नहीं खुलेगा

  3. ट्रंप ने कहा था, अमेरिका जल्द ईरान छोड़ देगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट युद्ध की शुरुआत का सबसे ज्यादा असर कहीं दिखा है तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य में। इस महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल-गैस व्यापार होता है। युद्ध की शुरुआत से ही ईरान ने इस मार्ग पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

ईरान का ट्रंप को सीधा जवाब 

बुधवार को ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि आखिरकार, ट्रंप 'सत्ता परिवर्तन' के सपने तक पहुंच गए, लेकिन समुद्रों के शासन में! होर्मुज जलडमरूमध्य निश्चित रूप से खोला जाएगा, लेकिन आपके लिए नहीं! उन लोगों के लिए जो इस्लामी गणतंत्र ईरान के नए नियमों का पालन करते हैं। मेहमाननवाजी का 47 साल पुराना युग खत्म हो गया है।'

G

जल्द छोड़ देंगे ईरान-ट्रंप 

इससे पहले ट्रंप ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान छोड़ देगा। ट्रंप ने कहा, 'मुझे बस ईरान से निकलना है, और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे, इसके बाद कीमतें धड़ाम से नीचे गिर जाएंगी। हम अपना काम खत्म कर रहे हैं, और मुझे लगता है कि यह काम शायद दो हफ्ते में, या शायद कुछ में पूरा हो सकता हैं।' ट्रंप ने कहा कि अगर उनके बीच कोई समझौता नहीं हुआ तो भी वह चले जाएंगे।

कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे- ट्रंप 

ट्रंप ने कहा, 'नहीं, उन्हें मुझसे समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि वे लंबे समय तक पाषाण युग में ही रह जाएंगे और परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे, तब हम चले जाएंगे, चाहे समझौता हो या न हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब, हो सकता है कि हम समझौता कर लें क्योंकि वे समझौता करना चाहते हैं। वे मुझसे ज्यादा समझौता करना चाहते हैं। वे कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे।'