विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी मेलानिया के साथ फुटबॉल मैच देखने पहुंचे ट्रंप, स्टेडियम में किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

Published: Mon, 14 Jul 2025 08:18 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jul 2025 08:49 AM (IST)

Donald Trump at FIFA World Cup न्यू जर्सी में एक साल पहले हमले के शिकार हुए डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी ...और पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप में पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप। फोटो- सोशल मीडिया
फीफा वर्ल्ड कप में पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. डोनाल्ड ट्रंप पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया के साथ फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंचे।
  2. मेटलाइफ स्टेडियम में ट्रंप को अचानक देखकर होने लगी हूटिंग।
  3. ट्रंप को गोली लगने के 1 साल हुए पूरे।

डिजिटल डेस्क, न्यू जर्सी। 13 जुलाई 2024...अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की रैली चल रही थी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनावी मैदान में थे। ट्रंप पेन्सिलवेनिया में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। ट्रंप के सामने आई एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई और ट्रंप मंच पर ही लहूलुहान हो गए।

इस घटना को 1 साल बीत चुके हैं। राष्ट्रपति पद की रेस जीतने के बाद अब ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स बन चुके हैं। हालांकि, एक साल पहले खुद पर हुए इस हमले को ट्रंप भूले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, केंटकी के चर्च में गोलीबारी के बाद दो महिलाओं की मौत; संदिग्ध हमलावर ढेर

फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंचे ट्रंप

बीते दिन गोली कांड के एक साल पूरे होने पर ट्रंप अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया के साथ फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंच गए। इस दौरान ट्रंप के प्रशासन के कई लोग भी उनके साथ मौजूद थे। फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो भी ट्रंप के साथ नजर आए।

दर्शकों में दौड़ी खुशी की लहर

न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में ट्रंप को देखकर दर्शकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। इसी कड़ी में स्टेडियम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रंप को देखते ही दर्शन जोर-जोर से हूटिंग करने लगे।

ट्रंप का वीडियो वायरल

दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में राष्ट्रगान शुरू हुआ, तभी कैमरामैन ने कैमरा ट्रंप की तरफ घुमा दिया। इस दौरान ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्र ध्वज 'स्टार्स एंड स्ट्राइप्स' को सैल्यूट करते हुए देखा गया। ट्रंप को ऐसा करते देखकर सभी दर्शन राष्ट्रगान भूल तालियां बजाने लगे और हूटिंग करने लगे। इसके तुरंत बाद कैमरामैन ने ट्रंप के ऊपर से कैमरा फौरन हटा लिया।

चेल्सी को दी ट्राफी

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, अटॉर्नी जरनल पाम बोंडी, क्रिस्टी नोएम, टॉम ब्रैडी समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। वहीं, चेल्सी की जीत के बाद ट्रंप ने मैदान में उतरकर उन्हें ट्राफी दी और खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाते भी नजर आए।

यह भी पढ़ें- 'रूस के खिलाफ आंख भी उठाई तो...', उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका, जापान को दी चेतावनी