यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, केंटकी के चर्च में गोलीबारी के बाद दो महिलाओं की मौत; संदिग्ध हमलावर ढेर
केंटकी अमेरिका में एक बंदूकधारी ने अंधाधूंध गोलीबारी की जिसमें दो महिलाओं की जान चली गई। पुलिस ने हमलावर को ...और पढ़ें

रॉयटर्स, केन्टकी। अमेरिका में केंटकी राज्य के एक चर्च में रविवार को गोलीबारी की घटना घटी। एक बंदूकधारी ने अंधाधूंध गोलियां चलाई। गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई।
हालांकि, बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अधिकारियों ने कहा कि लक्सिंगटन के रिचमंड रोड बैपटिस्ट चर्च में दो महिलाओं की मौत हो गई। दो पुरुष भी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
गोलीबारी में एक सैनिक भी घायल
पुलिस ने जानकारी दी कि संदिग्ध ने हवाई अड्डे के पास एक राज्य सैनिक को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद उसने एक वाहन छीन लिया और चर्च की ओर भाग गया।
पुलिस ने संदिग्ध का पीछा किया और चर्च में उसे गोली मारकर हत्या कर दी। लक्सिंगटन पुलिस विभाग ने कहा कि वे इस घटना की जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि संदिग्ध चर्च में कुछ लोगों को जानता था।
