विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का एलान, बोले- यूएन के साथ ही मिलकर करेंगे काम

Published: Thu, 22 Jan 2026 04:30 PM (IST)

डोनल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध और अन्य वैश्विक विवादों को सुलझाने के लिए 'बोर्ड ऑफ पीस' का अनावरण किया है। ...और पढ़ें

डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का एलान (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का एलान (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए एक नया मंच शुरू किया है। उन्होंने अपने प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' के पहले चार्टर का औपचारिक ऐलान किया। इस बोर्ड में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शीर्ष नेता शामिल हैं, जिनमें पाकिस्तान भी एक सदस्य देश है।

'बोर्ड ऑफ पीस' को शुरुआत में इजरायल-फलिस्तीन युद्ध के बाद गाजा के पुनर्निर्माण और प्रशासन की निगरानी के लिए तैयार किया गया था। बाद में इसका दायरा बढ़ाकर दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने तक कर दिया गया। इस बोर्ड की स्थायी सदस्यता की कीमत 1 अरब डॉलर बताई गई है। ट्रंप ने कहा कि इसमें शामिल होने के लिए कई देश उत्सुक हैं।

2026-01-22T105045Z_1877874493_RC2A6JAU4GJN_RTRMADP_3_DAVOS-MEETING

दावोस में हुई घोषणा

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ट्रंप ने इस बोर्ड का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हर कोई इस बोर्ड का हिस्सा बनना चाहता है और अमेरिका आगे चलकर संयुक्त राष्ट्र (UN) समेत अन्य संस्थाओं के साथ भी काम करेगा।

बोर्ड ऑफ पीस में शामिल प्रमुख नेता

  • अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
  • पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना
  • उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्ज़ियोयेव
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
  • आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान
  • अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव

गाजा और हमास पर ट्रंप का सख्त संदेश

2026-01-22T104903Z_1_LYNXMPEM0L0KI_RTROPTP_3_DAVOS-MEETING

गाजा को लेकर ट्रंप ने कहा कि युद्ध अब अपने अंत की ओर है, हालांकि कुछ छोटी आग अभी बाकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि हमास को हथियार डालने होंगे, वरना उनका अंत तय है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इजरायल के अंतिम बंधक का शव वापस लौटाया जाना चाहिए।

'ग्रीनलैंड हमारा क्षेत्र है, हां कहो वरना...', स्विट्जरलैंड में ट्रंप का यूरोपीय देशों को अल्टीमेटम