विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जेनसन हुआंग के बिना भी ठीक है', Nvidia की कमाई में तगड़ा उछाल; पूर्व CEO की वापसी पर आया कंपनी का बयान

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

एनवीडिया ने पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के जाने के बाद अपनी पहली कमाई रिपोर्ट जारी की, जिसमें कंपनी ने उनकी वापसी की संभावना से इनकार किया है।

एनवीडिया की तस्वीर (एएनआई)।

एनवीडिया की तस्वीर (एएनआई)।

HighLights

  1. एनवीडिया ने जेनसन हुआंग के बाद पहली कमाई रिपोर्ट दी।

  2. कंपनी ने पूर्व सीईओ की वापसी की संभावना को नकारा।

  3. एनवीडिया ने अगले साल के लिए बिक्री अनुमान बढ़ाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के जाने के बाद पहली कमाई रिपोर्ट पेश की गई। कंपनी ने अपडेट देने के दौरान एक संदेश भी देकर साफ कर दिया कि हुआंग की अब किसी तरह की वापसी संभव नहीं है। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी हो सकती है।

जेनसन हुआंग चीनी महिला मित्र के साथ रिश्तों को लेकर अपनी कुर्सी गंवा चुके हैं। ऐसे में कंपनी के नेतृत्व और उनकी कमाई को लेकर सवाल उठ रहे थे कि आखिर इतनी चुनौतियों के बावजूद कैसे आगे रास्ता बनाएगी। इधर, एनवीडिया कॉर्प ने जेनसन हुआंग के जाने के बाद अपनी पहली अर्निंग्स अपडेट के दौरान कहा कि वे वापस नहीं आ रहे हैं, और उनके बिना भी कंपनी ठीक रहेगी।

बढ़ाया बिक्री का अनुमान

चिप बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने अगले साल के लिए अपने बिक्री अनुमान को बढ़ा दिया है और महत्वपूर्ण सप्लाई तक अपनी पहुंच बेहतर करने का वादा किया है। कंपनी ने अपने स्टॉक-बायबैक प्रोग्राम में 150 अरब डॉलर और जोड़ दिए हैं। निवेशकों ने शुरुआत में इस खबर का स्वागत किया, जिससे एक समय स्टॉक में 5.4% तक की तेजी आ गई। हालांकि, बाद में इसके शेयर गिर गए।

सब ठीक होने का किया दावा

मंगलवार को विश्लेषकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान, अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कोलेट क्रेस्स ने कहा कि हमारी सप्लाई बढ़ रही है, हमारे ग्राहक और पार्टनर हमारे साथ हैं। हमारे कर्मचारी पूरी तरह समर्पित हैं और हम सब संभाल लेंगे।" क्रेस्स के लिए यह एक बहुत ही अहम और नाजुक मौका था। उन्होंने पिछले हफ्ते ही हुआंग के जाने के बाद कंपनी की कमान संभाली है। हुआंग पर कई विवाहेतर संबंधों के आरोप लगे थे और ऐसी चिंताएं भी थीं कि वे चीन की जासूसी साजिश का निशाना बने थे। हाल के हफ्तों में एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

एआई के विस्तार से एनवीडिया को मिला फायदा

एआई (AI) के विस्तार से सबसे ज़्यादा फायदा Nvidia को मिला है। सिनोवस ट्रस्ट के सीनियर पोर्टफोलियो मैनेजर डैनियल मॉर्गन ने कहा कि हालांकि कई तरह के संदेह खड़े हो रहे थे, लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो तीसरी तिमाही (3Q27) के नतीजे काफी मजबूत रहे।

कंपनी ने बताया कि अगले वित्त वर्ष में रेवेन्यू 75 प्रतिशत बढ़ेगा, जो पहले के 70 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। चिप निर्माता कंपनी अपने 33 साल के इतिहास में पहली बार हुआंग के बिना काम कर रही है।

एनडीटीवी के मुताबिक इससे पहले मंगलवार को हुआंग ने कहा कि अगर बोर्ड चाहे तो वह एनवीडिया (Nvidia) के शीर्ष पद पर लौटने के लिए तैयार हैं। 63 वर्षीय इस एग्जीक्यूटिव ने बताया कि उन्हें लोगों से भारी समर्थन मिल रहा है। हालांकि कंपनी ने एक नए स्थायी सीईओ की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रंप से लेकर जापानी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम तक... देखें मनीला दौरे में PM मोदी ने किस-किस नेता को क्या तोहफा दिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।