विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप प्रशासन का बड़ा यू-टर्न, यात्रा प्रतिबंध वाले देशों के डॉक्टरों को अब अमेरिका में रहने की मंजूरी

Published: Mon, 04 May 2026 02:36 AM (GMT+05:30)

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने चुपचाप एक नीति में बदलाव किया है, जिसके तहत विदेशी डाक्टरों को यात्रा प्रतिबंध ...और पढ़ें

यात्रा प्रतिबंध वाले देशों के डॉक्टरों को अब अमेरिका में रहने की अनुमति (फोटो- रॉयटर)

यात्रा प्रतिबंध वाले देशों के डॉक्टरों को अब अमेरिका में रहने की अनुमति (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. यात्रा प्रतिबंध वाले देशों के डॉक्टरों को अब अमेरिका में रहने की अनुमति

  2. ट्रंप प्रशासन ने चुपचाप किया अपनी नीति में बदलाव

  3. पिछले सप्ताह के अंत में वेबसाइट को किया अपडेट

न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने चुपचाप एक नीति में बदलाव किया है, जिसके तहत विदेशी डाक्टरों को यात्रा प्रतिबंध से छूट दी गई है। अब ये डाक्टर वीजा प्राप्त कर सकेंगे और अमेरिका में प्रैक्टिस कर सकेंगे।

जनवरी में लागू किए गए यात्रा प्रतिबंध से जुड़ी आंतरिक सुरक्षा विभाग की एक नीति के कारण 39 देशों (भारत शामिल नहीं) के नागरिकों के वीजा विस्तार, वर्क परमिट और ग्रीन कार्ड पर फैसले रोक दिए गए थे।

इसके बाद कुछ डॉक्टरों को अस्पतालों द्वारा प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया था और कई अन्य लोगों को काम बंद करने के खतरे का सामना करना पड़ रहा था।

पिछले सप्ताह के अंत में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के अपनी वेबसाइट को अपडेट कर दिया। इसमें बताया गया कि डाक्टरों के वीजा प्रोसे¨सग पर लगी रोक अब हटा दी गई है।

टाइम्स के सवालों के जवाब में आंतरिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में पुष्टि की कि डाक्टरों से जुड़े आवेदनों की प्रोसेसिंग जारी रहेगी। इसका अर्थ है कि एजेंसी डाक्टरों के लिए वीजा और वर्क परमिट जारी करना फिर शुरू करेगी।

एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन मेडिकल कॉलेजेज के अनुसार, अमेरिका में लगभग 65,000 डॉक्टरों की कमी है। अगले दशक में यह कमी और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि अमेरिकी अब अधिक समय तक जीते हैं और अधिक डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं।