Move to Jagran APP

सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का चक्कर लगा रहे 12 नए चंद्रमाओं की खोज

बृहस्पति के चंद्रमाओं की कुल संख्या 79 हो गई है और वह सौरमंडल में सबसे अधिक उपग्रह वाला ग्रह बन गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 06:08 PM (IST)
सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का चक्कर लगा रहे 12 नए चंद्रमाओं की खोज

वाशिंगटन, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का चक्कर लगा रहे 12 नए चंद्रमाओं की खोज की है। इसके साथ ही बृहस्पति के चंद्रमाओं की कुल संख्या 79 हो गई है और वह सौरमंडल में सबसे अधिक उपग्रह वाला ग्रह बन गया है। नए खोजे गए उपग्रहों में एक किलोमीटर व्यास वाला छोटा चंद्रमा भी शामिल है जिसे वैज्ञानिकों ने 'ऑडबॉल' नाम दिया है।

loksabha election banner

अमेरिका के कार्नेज इंस्टीट्यूट फॉर साइंस के शोधकर्ताओं ने प्लूटो से दूर किसी ग्रह की खोज के दौरान पिछले साल ही इन चंद्रमाओं का पता लगा लिया था। लगभग एक साल तक चले शोध के बाद इनकी पुष्टि हुई। इनमें से नौ चंद्रमा बृहस्पति से दूर स्थित कक्षा में ग्रह के घूर्णन की विपरीत दिशा में उसका चक्कर लगा रहे हैं। दो साल में इनकी परिक्रमा पूरी होती है।

दो अन्य चंद्रमा ग्रह के नजदीक स्थित कक्षा में मौजूद हैं और उसके घूर्णन की दिशा में ही परिक्रमा कर रहे हैं। इन दोनों के झुकाव का कोण समान है और एक साल में इनकी परिक्रमा पूरी हो जाती है। संभावना जताई गई है कि यह किसी बड़े चंद्रमा के टूटने से बने हैं। ऑडबॉल नजदीकी कक्षा में स्थित चंद्रमाओं से दूर है। उसे परिक्रमा पूरी करने में करीब डेढ़ साल का समय लगता है।

वैज्ञानिकों ने ऑडबॉल का नाम रोमन भगवान ज्यूपिटर की पड़पोती 'वालेटुडो' के नाम पर रखा है। बता दें कि वर्ष 1610 में वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली ने बृहस्पति के पहले चार चंद्रमा की खोज की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.