विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत स्पीकर चुने गए हकीम जेफ्रीज, पार्टी ने 251-11 के भारी अंतर से दी मंजूरी

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM (IST)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ मतदाताओं की नाराजगी के बाद डेमोक्रेट्स को सदन में बड़ी बढ़त मिलने ...और पढ़ें

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए डेमोक्रेट्स ने हकीम जेफ्रीज को उम्मीदवार चुना (फोटो- रॉयटर)

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए डेमोक्रेट्स ने हकीम जेफ्रीज को उम्मीदवार चुना (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. पार्टी के अंदर हुए मतदान में जेफ्रीज को 262 मतों में से 251 वोट मिले

  2. जेफ्रीज बन सकते हैं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत स्पीकर

एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को हकीम जेफ्रीज को प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना। इसके साथ ही उनके अमेरिका के पहले अश्वेत स्पीकर बनने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।

पार्टी के अंदर हुए मतदान में जेफ्रीज को डाले गए 262 मतों में से 251 वोट मिले। जनवरी में नए कांग्रेस सत्र की शुरुआत के बाद पूरे सदन में स्पीकर पद के लिए मतदान होगा।न्यूयार्क से सांसद जेफ्रीज निर्विरोध उम्मीदवार थे।

हालांकि, पार्टी के भीतर नेतृत्व में बदलाव की मांग और नए सदस्यों की अपेक्षाओं के बीच उन्हें अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करनी होगी।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ मतदाताओं की नाराजगी के बाद डेमोक्रेट्स को सदन में बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है। जेफ्रीज के साथ कैथरीन क्लार्क और पीट एगुइलर भी निर्विरोध चुने गए।

क्लार्क पहली महिला बहुमत नेता और एगुइलर पहले लैटिनो बहुमत सचेतक बन सकते हैं। जेफ्रीज को तीन जनवरी 2027 को नए कांग्रेस सत्र की शुरुआत पर पूरे प्रतिनिधि सभा के मतदान का सामना करना होगा।

उन्होंने पार्टी के विभिन्न गुटों के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी चिंताओं और सुझावों को सुना है। यह नेतृत्व टीम नैन्सी पेलोसी के 2022 में नेतृत्व से हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है। पेलोसी लंबे समय तक प्रतिनिधि सभा में पार्टी की प्रमुख नेता रही थीं।

ट्रंप परिवार और शीर्ष अधिकारियों की जांच की तैयारी में अमेरिकी डेमोक्रेट्स

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के खिलाफ जांच की तैयारी शुरू कर दी है।

हाउस ओवरसाइट कमेटी के शीर्ष डेमोक्रेट राबर्ट गार्सिया ने ट्रंप परिवार के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों को दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इनमें ट्रंप के बेटे एरिक और डोनल्ड ट्रंप जूनियर, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तथा दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं।

जांच में कथित वित्तीय हितों के टकराव, गृह सुरक्षा विभाग में अनियमितताओं और जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को संभालने के तरीके की पड़ताल होगी। वहीं, अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों ने वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक के खिलाफ जांच शुरू की है।

आरोप है कि उन्होंने एनवीडिया से जुड़े विवाद के बीच अपने बेटों के नियंत्रण वाली निवेश कंपनी कैंटर फिट्जगेराल्ड को संभावित वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए पद का इस्तेमाल किया। सांसदों ने कंपनी के चेयरमैन ब्रैंडन लुटनिक से जानकारी मांगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।