विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में जीत के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी में नेतृत्व की होड़, चक शूमर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे क्रिस वैन होलेन

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:12 PM (IST)

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में जीत के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी में सीनेट नेता पद के लिए होड़ शुरू हो गई ...और पढ़ें

अमेरिकी सीनेट में बहुमत के नेता पद पर शूमर को चुनौती देंगे होलेन

अमेरिकी सीनेट में बहुमत के नेता पद पर शूमर को चुनौती देंगे होलेन

HighLights

  1. क्रिस वैन होलेन ने सीनेट नेता पद के लिए दावेदारी की।

  2. मौजूदा डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर को चुनौती देंगे होलेन।

  3. दशकों बाद सीनेट में नेता पद का मुकाबला होगा।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में संसद के दोनों सदनों सीनेट और प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी में अब संसद में बहुमत के नेता बनने की होड़ शुरू हो गई है। मैरीलैंड के डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने आगामी सीनेट में बहुमत के नेता पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

उनका मुकाबला मौजूदा सदन में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर से होगा। दशकों बाद यह पहली बार होगा, जब सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता का चुनाव मुकाबले के जरिये होगा। यह चुनाव दिसंबर की शुरुआत में गुप्त मतदान के जरिये होगा।

होलेन ने गुरुवार को एक बयान में कहा, 'यह किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है, यह अमेरिकी जनता की मांग का जवाब देने के बारे में है। इसीलिए मैं सीनेट के बहुमत नेता पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।'

इधर, शूमर ने कहा है कि इस मुकाबले में जीत के लिए उन्हें जरूरी समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा, 'मैं जीतने जा रहा हूं।' बहुमत के नेता पद के लिए चुनाव से जाहिर होता है कि पार्टी के अंदर मतभेद उभर चुके हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।