अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में कंसास सीनेट सीट पर एडम हैमिल्टन की बड़ी जीत, 94 साल का रिपब्लिकन दबदबा खत्म
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट एडम हैमिल्टन ने कंसास सीनेट सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत ने ...और पढ़ें

डेमोक्रेट एडम हैमिल्टन की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
एडम हैमिल्टन ने कंसास सीनेट सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
राज्य में रिपब्लिकन पार्टी का 94 साल का दबदबा खत्म।
कंसास में 1932 के बाद पहली डेमोक्रेटिक सीनेट जीत।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। इसी कड़ी में कंसास जैसी पारंपरिक सीटों पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन को उखाड़ फेंका है।
कंसास में डेमोक्रेट एडम हैमिल्टन ने रिपब्लिकन सीनेटर रोजर मार्शल को हरा कर सबको चौंका दिया है। इस राज्य में एक सदी से रिपब्लिकन पार्टी का राज था। इस चुनाव के रिजल्ट आते ही उनका दबदबा खत्म हो गया। इस जीत के साथ ही सीनेट चुनावों में पार्टी की 94 साल से चली आ रही हार का सिलसिला टूट गया।
1932 के बाद बदली सियासत
हैमिल्टन की यह जीत कंसास के डेमोक्रेट्स के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि 1932 के बाद से राज्य में उन्होंने कभी कोई सीनेट चुनाव नहीं जीता था। इस अप्रत्याशित नतीजे से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति मतदाताओं की बढ़ती नाराजगी भी झलकती है।
महंगाई से लोग हुए परेशान
लोगों का मानना है ट्रंप की नीति की वजह से महंगाई में इजाफा हुआ है। लोगों का मानना है कि अर्थव्यवस्था को संभालने के उनके तरीके और ईरान के साथ तनाव से अमेरिका में महंगाई काफी तेजी से बढ़ी है। 'द एसोसिएटेड प्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनावी मुकाबले में लगभग 110 मिलियन डॉलर खर्च किए गए, जो कंसास में चुनावी खर्च का एक नया रिकॉर्ड है।
रिपब्लिकन पार्टी ने झोंकी थी ताकत
मार्शल को फिर से चुनाव जिताने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। इसमें अक्टूबर में ट्रंप की दो रैलियां और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के कई दौरे भी शामिल थे। इसके बावजूद हैमिल्टन ने जीत हासिल की।
डेमोक्रेट ने ऐसी पलटी बाजी
इस डेमोक्रेट उम्मीदवार ने अपना चुनाव प्रचार मुख्य रूप से उदारवादी रिपब्लिकन और निर्दलीय मतदाताओं पर केंद्रित रखा। उन्होंने खुद को एक स्वतंत्र सोच वाले उम्मीदवार के रूप में पेश किया, जो वाशिंगटन में व्याप्त गहरी राजनीतिक गुटबाजी को चुनौती दे सके। साथ ही, उन्होंने सीनेट में एक निष्पक्ष और संतुलित आवाज उठाने का वादा भी किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।