विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चाय पर चलेंगे तो समझाऊंगी', दिल्ली प्रदूषण के समाधान पर छात्रा ने राहुल गांधी के सामने रखा ऑफर, मिला ये जबाव

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:23 AM (GMT+05:30)

मंगलवार को नई दिल्ली की रहने वाली छात्रा रिद्धि कपूर ने राहुल गांधी से कहा कि वह दिल्ली की वायु ...और पढ़ें

दिल्ली प्रदूषण के समाधान पर छात्रा ने राहुल गांधी के सामने रखा ऑफर (फोटो- वीडियो ग्रैब)

दिल्ली प्रदूषण के समाधान पर छात्रा ने राहुल गांधी के सामने रखा ऑफर (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. छात्रा ने राहुल गांधी से कहा कि वह दिल्ली के वायु प्रदूषण पर समाधान तैयार कर चुकी है

  2. राहुल गांधी ने भी छात्रा का ऑफर अस्वीकार नहीं किया, वीडियो वायरल हो गया है

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान एक हल्का-फुल्का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली की एक छात्रा ने राहुल गांधी को चाय पर चर्चा का न्योता दे दिया, जिस पर पूरा हॉल हंस पड़ा।

क्या हुआ कार्यक्रम में

मंगलवार को हुए इस संवाद सत्र में नई दिल्ली की रहने वाली छात्रा रिद्धि कपूर ने राहुल गांधी से कहा कि वह दिल्ली की वायु प्रदूषण की समस्या का एक समाधान तैयार कर चुकी हैं और उस पर चाय के साथ चर्चा करना चाहती हैं।

उन्होंने सवाल रखते हुए बताया कि देश की राजधानी की हवा जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। राहुल गांधी ने उससे कहा ठीक है, ठीक है, हम यह कर सकते हैं! हम यह कर सकते हैं। यह पेशकश कोलंबिया के एसआईपीए में भारत के युवा आंदोलनों पर हो रही गंभीर चर्चा के बीच आई और माहौल हल्का हो गया।

इस बातचीत में छात्र आंदोलनों, बेरोजगारी और चुनावी धांधली जैसे मुद्दों पर भी बात हुई। राहुल गांधी की कुछ टिप्पणियों पर भाजपा ने बाद में आलोचना भी की।

राहुल गांधी का यह कार्यक्रम 17 नवंबर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में वैश्विक छात्र आंदोलनों और लोकतंत्र पर फायरसाइड चैट के रूप में तय था। अमेरिका के दो दिन के इस दौरे में वह 18 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो भी जाने वाले थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।