अमेरिका में कंपनी में गबन के दोषी भारतवंशी को मिली 33 महीने की सजा
एक अमेरिकी चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी में गबन के दोषी भारतवंशी दिनेश शंकर को 33 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 08:56 PM (IST)
न्यूयार्क, प्रेट्र। एक अमेरिकी कंपनी में गबन के दोषी भारतवंशी दिनेश शंकर को 33 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। कैलिफोर्निया के सेन जोस में रहने वाले दिनेश ने चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी में 25 लाख डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे दिनेश ने 2013 से 2017 के बीच अपनी ही कंपनी को चूना लगाया। काम से जुड़े फर्जी दस्तावेज बनाकर दिनेश कंपनी से पैसे ऐंठ लेता था। पूरे चार साल तक की गई जालसाजी में 41 वर्षीय दिनेश ने कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया। मामले की जांच में दिनेश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
जेल की सजा के अलावा दोषी को क्षतिपूर्ति के तौर पर कंपनी को 26 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) चुकाने होंगे। जेल से रिहाई के बाद अगले तीन साल तक दिनेश को पुलिस की निगरानी में रहना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें